16.8 C
Ratlām

18 खेलों में 7 हजार से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल : ओलंपियन साक्षी मलिक के हाथों होगा 23वे खेल चेतना मेला का शुभारंभ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।

IMG 20230108 WA0415

क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23वे खेल चेतना मेला के शुभारंभ अवसर पर ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक रतलाम आएगी। नेहरू स्टेडियम में 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में विशिष्टि अतिथि ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक के साथ मुख्य अतिथि सांसद गुमानसिंह डामोर, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, महापौर प्रहलाद पटेल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक व फाउंडेशन अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप करेंगे।

IMG 20230108 WA0413
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक।

सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल चेतना मेला की शुरूआत से पूर्व शहर के कॉलेज ग्राउंड से शहर में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों की खेल चेतना रैली निकाली जाएगी। प्रातः 9 बजे इसका शुभारंभ ओलंपियन साक्षी मलिक व अतिथिगण द्वारा किया जाएगा। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह स्थल पर समाप्त होगी। 23वीं अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा 9 से 12 जनवरी तक शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। खेल मेला की शुरूआत से पूर्व 8 जनवरी रविवार को कुश्ती स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का वजन नेहरू स्टेडियम में किया गया।
7 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होेने वाले खेल चेतना मेला को लेकर खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमी खासे उत्साहित नजर आ रहे है। अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा में शहर के 100 से अधिक स्कूलों की एंट्री आ चुकी है। स्पर्धा में 18 खेलों में 7000 हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। स्पर्धा में पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को शामिल गया है।
यह खेल होंगे
खेल मेले में योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों के साथ स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!