
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय स्थित नेहरू स्टेडियम में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन समारोह भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व विधायक संगीता चारेल एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा थीं।
खेल महोत्सव के संयोजक और भाजपा जिला मंत्री अनुज शर्मा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट, फुटबॉल, रग्बी, कुश्ती, एथलेटिक्स, योग, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों में भाग लेने वाले बालक एवं बालिका वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल, नकद पुरस्कार एवं सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन आरसी तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रतियोगिता संयोजक अनुज शर्मा द्वारा किया गया।
प्रधानमंत्री के उद्बोधन का हुआ लाइव प्रसारण
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल महोत्सव संबंधी उद्बोधन का एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया, जिसे सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों ने देखा और सुना।
खिलाड़ियों को दिया प्रेरणादायक संदेश
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर ने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत की परवाह किए बिना अधिक से अधिक संख्या में मैदान पर उतरकर खेलों में भाग लेना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
अतिथियों का किया गया स्वागत
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, दीपेंद्र सिंह ठाकुर, अश्वनी शर्मा, महेंद्र सिंह सोलंकी, अशोक व्यास, महेंद्र शुक्ला, गुलाम मोहम्मद, जितेंद्र धूलिया, पवन सिंह, निर्मला डामोर, दुर्गा शंकर, हार्दिक कुड़वारा, प्रदीप पवार, भूपेंद्र सिंह राठौर, देवराज यादव, अजय भूरिया, शाकिर शेख सहित अन्य पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने किया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


