रतलाम में बच्चों की हत्या या हादसा : नूरानी कब्रिस्तान पहुंच पुलिस ने खुदवाया गड्ढा, मासूमों के शवों का अब होगा पोस्टमार्टम

रतलाम में बच्चों की हत्या या हादसा : शेरानीपुरा कब्रिस्तान पहुंच पुलिस ने खुदवाया गड्ढा, मासूमों के शवों का अब होगा पोस्टमार्टम

Advertisements
Advertisements

– मामला मां के हाथ से पानी की टंकी में गिरे चार महीने के जुड़वा बच्चों की मौत का

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय की मदीना कॉलोनी में पानी की टंकी में गिरे 4 महीने के जुड़वा बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को लेकर मिल्लत नगर स्थित नूरानी कब्रिस्तान पहुंची। यहां दफनाये गए दोनों जुड़वा बच्चों के शव गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजे गए। इधर दोनों मासूम जुड़वा बच्चों की मौत को लेकर पुलिस हत्या की आशंका के चलते जांच कर रही है। पूरे मामले में रतलाम पुलिस हादसा या हत्या के सवाल को सुलझाने के लिए एक दर्जन से अधिक अलग- अलग बिंदुओं पर जांच में जुटी है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रारंभिक जांच के अनुसार लहसुन-प्याज मंडी में हम्माली करने वाले आमिर कुरैशी ने पुलिस को बताया कि मैं मदीना कॉलोनी में इशाक खान के मकान की पहली मंजिल पर किराये से रहता हूं। बुधवार दोपहर 2 बजे मेरी पत्नी मुस्कान उर्फ पम्मी का कॉल आया कि दोनों बच्चे पानी की टंकी में डूब गए। जब मैं घर पहुंचा तो 4 महीने के जुड़वा बच्चे हसन और फातिमा दोनों 4 फीट ऊंची प्लास्टिक की पानी की टंकी में डूबे हुए थे। पत्नी ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे वह दोनों बच्चों को कंधे पर उठाकर धूप में खड़ी थी और पास में ही रखी पानी की टंकी का ढक्कन खुला था। मुझे चक्कर आए तो एक बच्चा उछलकर टंकी में गिर गया, मैं उसे निकालने गई तो दूसरा बच्चा भी टंकी में गिर गया। ये देखकर मैं बेहोश हो गई और जब कुछ देर बाद होश आया तो आपको कॉल किया। पति ने बताया कि दोनों बच्चे मर चुके थे इसलिए मैं उन्हें शेरानीपुरा स्थित अपने पिता के घर ले गया और वहां परिजन ने मिलकर दोनों को नूरानी कब्रिस्तान में दफना दिया था। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे मां के हाथ से छूटकर पानी की टंकी में गिरे हैं। मर्ग दर्ज किया है लेकिन सभी एंगल पर जांच की जा रही है। प्रशासन को सूचना देकर कब्रिस्तान से दोनों बच्चों के शव निकालकर पीएम करवाया जा रहा है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शक इसलिए गहराया कि बड़ी बेटी भी गिर चुकी है टंकी में

पूरे घटनाक्रम में खास बात यह है कि आमिर की 4 साल की बड़ी बेटी अक्षा जब 7 महीने की थी तब वह भी घर में पानी की टंकी में गिर गई थी। उस वक्त परिजन ने बचा लिया था। उस समय परिवार कुरैशी मंडी में रहता था।बड़ी बेटी अक्षा दो महीने पहले गैस के पास खड़ी थी तब आग की चपेट में आ गई थी, तब भी परिजन को आशंका हुई थी कि किसी ने उसे जला तो नहीं दिया। कम जलने से वह सुरक्षित है। पति आमिर का कहना है कि मेरी पत्नी को हवा का असर (दिमागी परेशानी) है। वह बार- बार बेहोश हो जाती है। पति को पत्नी ने बताया कि एक बच्चा गिरा और उसे बचाने में दूसरा गिरा फिर ये बेहोश हो गई। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!