Ratlam : दिगंबर जैन युवा महासभा की नई नियुक्तियां, पंकज बिलाला बने जिलाध्यक्ष

- सौरभ भंडारी और रूपेश जैन को जैन जागृति जनगणना अभियान के जिला संयोजक व प्रभारी नियुक्त

New Appointments in the Digambar Jain Yuva Mahasabha in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं जैन समाज के राष्ट्रीय नेता विकेश मेहता जैन ने मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसके तहत पंकज जैन बिलाला को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। वहीं राष्ट्रीय जैन जागृति जनगणना अभियान के लिए सौरभ भंडारी और रूपेश जैन को जिला संयोजक एवं प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि तीनों युवा पदाधिकारी जैन समाज में सक्रिय रहते हुए मुनि सेवा, समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विकेश मेहता जैन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाए तथा ब्लॉक स्तर पर भी संगठन का विस्तार किया जाए। साथ ही महिला शाखा का अलग से गठन कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जैन मंदिरों में जैन जागृति जनगणना अभियान की शुरुआत करते हुए बैठकें आयोजित की जाएं। इसके साथ ही जैन मुनियों के विहार के दौरान आवश्यक सड़क सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जाए। मेहता ने रतलाम में जल्द ही जिला स्तरीय दिगंबर जैन युवा महासभा के सम्मेलन का आयोजन करने का भी आग्रह किया, ताकि समाज के युवाओं को एक मंच पर जोड़कर संगठन को और सुदृढ़ किया जा सके।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!