
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मालवा क्षेत्र के गांधी सैलाना विधानसभा क्षेत्र के आदिवासियों के मसीहा पूर्व मंत्री एंव विधायक स्व. प्रभुदयाल गेहलोत की 89वीं जयंती 11 नवम्बर को मनाई जाएगी। इसी दिन नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला लक्की के साथ उपाध्यक्ष एंव पार्षद नगर परिषद में पदभार ग्रहण करेंगे।

शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे तहसील कार्यालय स्थित स्व. गेहलोत की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। प्रातः 11.30 बजे नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष शुक्ला के साथ ही उपाध्यक्ष एवं नव निर्वाचित पार्षद पदभार ग्रहण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे स्थानीय जैन धर्मशाला में गेहलोत की जन्म जयंती एंव दीपावली मिलन समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी शामिल होंगे। इस अवसर पर सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हनी गेहलोत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, महेंद्र शुक्ला सहित सैलाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


