31 C
Ratlām

रंगबाजों का जुलूस : अवैध उगाई करने वाला गुर्जर साथियों के साथ गिरफ्तार, बाजार में कान पकड़कर पुलिस ने घुमाया

– दो बदमाशों पर रासुका की भी हो रही कार्रवाई

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
सैलाना सहित आसपास के क्षेत्र में व्यापारी और जनप्रतिनिधि को डरा धमकाकर अवैध वसूली करने वाले शातिर बदमाश दिनेश उर्फ़ गजनी गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के दो अन्य बदमाश लखन पिता रमेश गुर्जर और विशाल पिता मोहन त्रिवेदी दोनों निवासी सैलाना के साथ गिरफ्तार बदमाश गुर्जर का आतंक ख़त्म करने के लिए सोमवार को जुलूस निकाला गया। बदमाशों को कान पड़कर चौराहों और बाजार में घुमाया। इस दौरान बदमाश शर्म से मुंह नीचे किए हुए थे।
उल्लेखनीय है कि बोदिना सरपंच प्रतिनिधि के बाद बदमाश गुर्जर और उसके साथियों के खिलाफ खल-कपास्या के बुजुर्ग व्यापारी ने एफआईआर करवाई थी। बस स्टैंड पर खल-कपास्या की दुकान चलाने वाले राजेंद्र (66) पिता मांगीलाल चंडालिया निवासी शीतलमाता की गली ने सैलाना थाने में रिपोर्ट करवाई थी। दो दिन में दूसरी शिकायत सामने आने पर सैलाना पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता पर पुलिस की अलग-अलग टीमें बदमाश दिनेश उर्फ़ गजनी गुर्जर सहित उसके गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। रविवार रात मुखबीर की सूचना पर सैलाना के समीप दबिश देकर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। टीआई अय्यूब खान ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया बदमाशों के रिकॉर्ड के अनुसार दिनेश गुर्जर और लखन गुर्जर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की भी कार्रवाई की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!