19.7 C
Ratlām

रतलाम में काव्य समागम : इंद्रधनुषी छटाओं से सजी रचनाओं द्वारा अद्भुत समा बांधा, रचनाकारों ने की शिरकत

रतलाम में काव्य समागम : इंद्रधनुषी छटाओं से सजी रचनाओं द्वारा अद्भुत समा बांधा, रचनाकारों ने की शिरकत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जवाहर नगर के रामकृष्ण आश्रम सभागार में मध्य प्रदेश लेखक संघ रतलाम इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव समारोह के तहत  कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस बृहत काव्य समागम में रतलाम तथा बाहर से पधारे अनेक कवियों, गीतकारों व शायरों ने शिरकत करते हुए अपनी अपनी इंद्रधनुषी छटाओं से सजी रचनाओं द्वारा अद्भुत समा बांधा तथा श्रोताओं को रस विभोर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रतलाम इकाई के परामर्शदाता वरिष्ठ कवि एवं गीतकार डॉ.प्रकाश उपाध्याय द्वारा की गई। मुख्य अतिथि इंदौर के साहित्यकार व कवि सदाशिव “कौतुक” तथा विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध गीतकार हरिशंकर भटनागर रहे । कार्यक्रम का मंगलाचरण शहर की उभरती संगीत साधिका एवं कवियत्री कविता व्यास ने अपने मधुर कंठ से सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। तदुपरांत उपस्थित अतिथि कवियों व शायरों का स्वागत रतलाम इकाई अध्यक्ष दिनेश चंद्र उपाध्याय व अन्य इकाई सदस्यों ने किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गीतकार एवं वरिष्ठ कवि हरिशंकर भटनागर का शाल एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर के ख्यात साहित्यकार सदाशिव “कौतुक” को भी शाल व अभिनंदन पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जुझार सिंह भाटी का भी सम्मान संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया। आयोजित काव्य कुंभ में इंदौर से पधारे मशहूर शायर बालकराम “शाद”,  आरडी माहौर “राही, प्रेम सागर , ओमप्रकाश जोशी”बब्बू”, दिनेश वर्मा “दानिश”, मनोहर सोनी “बाबा”,  विजेन्द्र यादव, देवास से पधारे विख्यात हास्य कवि पंकज जोशी , जावरा से पधारे गीतकार राजेन्द्र श्रोत्रिय व मनोहर मधुकर, महू से पधारे विमल सक्सेना व विनोद सिंह गुर्जर इत्यादि आमंत्रित कवियों के साथ साथ विख्यात हास्य कवि धमचक मुल्तानी उभरती गजलकार आशा रानी उपाध्याय, डॉक्टर गीता दुबे, कैलाश वशिष्ठ , श्याम सुंदर भाटी , सुभाष शर्मा ने रचना पाठ किया।

यह थे प्रमुख रूप से मौजूद

संस्था के पदाधिकारी रजनी व्यास , सुभाष यादव , मुकेश आचार्य, जन्मेजय  उपाध्याय, सुरेश माथुर, प्रकाश हेमावत ,जवेरीलाल गोयल आदि संस्था के सक्रिय सदस्यों की सहभागिता से कार्यक्रम सफल रहा। प्रसिद्ध गीतकार डॉ.प्रकाश उपाध्याय व हरिशंकर भटनागर ने भी मधुर गीतों की प्रस्तुति दी । काव्य कुंभ में पवित्र व ओजस्वी राममय वातावरण निर्मित करने वाली प्रभावी रचनाओं के साथ ही प्रेम , श्रृंगार , राष्ट्रीयता , देश समाज के मौजूदा हालात , निजी जिंदगी के दु:ख सुख इत्यादि को प्रदर्शित करने वाली शानदार व रस विभोर करती इंद्रधनुषी रचनाओं का पाठ किया गया । लगभग चार घंटे तक चले इस सुंदर आयोजन ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि  जुझार सिंह भाटी एवं कार्यक्रम के संयोजक दिनेश “दीपक” ने किया । अंत में जीएस खींची द्वारा आभार प्रदर्शन से कार्यक्रम का समापन हुआ ।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!