– आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाकर की जाए सख्त कार्रवाई
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। उज्जैन जिले के माकड़ौन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति तोड़ने से सैलाना पाटीदार समाज में आक्रोश है। शनिवार को उक्त हिंसा के विरोध में पाटीदार समाज सड़क पर उतर आया। पाटीदार समाज ने बाइक रैली निकाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन तहसीलदार कैलाश कन्नौज को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 25 जनवरी को उज्जैन जिले के ग्राम माकड़ौन में असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रैक्टर से सरदार पटेल की मूर्ति तोड़ने के साथ ही आगजनी कर घिनौनी हरकत की गई है। सरदार पटेल पूरे राष्ट्र की धरोहर थे। उक्त कृत्य करने वाले दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर उनके ऊपर रासुका लगाई जाने की मांग भी समाजजनों ने की है। समाजजनों ने चेतावनी देते हुए वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि दोषियो को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही अगर नहीं की जाती है तो समाजजन पूरे प्रदेशभर में आंदोलन चलाएगी। इस दौरान पाटीदार समाज के पूर्व अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, किशोर पाटीदार, पार्षद मुकेश पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल काग के साथ बड़ी संख्या में पाटीदार समाज के युवा और वरिष्ठ मौजूद थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


