रतलाम में नाबालिग का शव रख प्रदर्शन : मामला घर से बुलाकर हत्या को अंजाम देने का, आक्रोशितों की मांग आरोपियों को फांसी दो

Advertisements
Advertisements

–  रतलाम औद्योगिक थाना अंतर्गत 80 फीट रोड पर बीती रात सनसनी वारदात

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम में बाइक टकराने के मामूली विवाद में नाबालिग की हत्या के बाद परिजनों में आक्रोश पनप गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली। रास्ते में सैलाना सिटी फोरलेन पर शव रख चक्काजाम कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंच समझाईश दी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि मंगलवार रात को औद्योगिक पुलिस को सूचना मिली की 80 फीट रोड पर एक नाबालिग खून से लथपथ पड़ा है। इस पर थाने से चीता के जवान मौके पर पहुंचे। तब नाबालिग होश में था और उसने पुलिस को हमलावरों के नाम भी बताए थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गंभीर घायल विनोद (17) पिता जगदीश पांचाल निवासी महेश नगर का बयान के रूप में वीडियो भी बनाया। कुछ देर बाद गंभीर घायल विनोद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दो दिन पहले विनोद ने मारा था चांटा
प्रारंभिक जांच के अनुसार 1 अक्टूबर को नयागांव क्षेत्र में बाइक टकराने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतक विनोद ने आरोपी को चांटा मारा था। इसके बाद से इनका विवाद बढ़ गया था। इस विवाद के बाद विनोद दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकला था। मंगलवार को आरोपी उसे घर से बुलाकर ले गए थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!