20.6 C
Ratlām

रतलाम : ग्राम बांगरोद में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में 178 मरीजों का हुआ परीक्षण

रतलाम : ग्राम बांगरोद में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में 178 मरीजों का हुआ परीक्षण

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं महाविद्यालय (आयुष ग्राम बंजली – रतलाम) द्वारा ग्राम बांगरोद स्थित प्राचीन बर्बरीक श्याम मंदिर परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन संस्था के चेयरमैन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अभिजीत देशमुख, संचालक नीरज त्रिवेदी के निर्देशानुसार तथा प्राचार्य डॉ. दिलीप नलगे, अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय कांबले, डॉ. मठपति एवं अस्पताल इंचार्ज डॉ. प्रिया मोरे के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर में विभिन्न प्रकार की व्याधियों से पीड़ित कुल 178 मरीजों का परीक्षण एवं आयुर्वेदिक परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयीन चिकित्सकों में डॉ. प्रियदर्शिनी हालू, डॉ. कविता उपाध्याय, डॉ. अमित तिवारी, पीजी स्कॉलर डॉ. अरविंद, डॉ. अविनाश, डॉ. यशस्विनी एवं इंटर्न डॉक्टर्स की सक्रिय सहभागिता रही। पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं महाविद्यालय, रतलाम स्थित अपने सर्वसुविधायुक्त आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म थैरेपी, फिजियोथैरेपी, रोग निदान, भर्ती सुविधा के साथ-साथ एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच, नशामुक्ति परामर्श आदि सेवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराता है। संचालक नीरज त्रिवेदी ने बताया कि संस्थान द्वारा भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की योजना है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!