
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम नगर निगम की छटवीं परिषद में भाजपा की मनीषा शर्मा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हो गई हैं। वह निगम के इतिहास में पहली बार महिला अध्यक्ष बनी है। मनीषा शर्मा ने कांग्रेस की भावना पैमाल से 18 मतों से आगे रहकर विजय हासिल की। अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन पर तीन प्रमुख नामों में से मंगलवार शाम को प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा की वरिष्ठ पार्षद मनीषा शर्मा के नाम पर मुहर लगाई थी।


बुधवार को नगर निगम अध्यक्ष पद के लिए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुए। निर्धारित समय 11 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर-1 की पार्षद भावना पैमाल का नाम सामने आया। भाजपा ने मनीषा शर्मा को मैदान में उतारा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान की गणना उपरांत मनीषा को कुल 34 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस की भावना ने 16 मत प्राप्त किए। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के कुल 15 पार्षदों के बावजूद 1 अतिरिक्त मिलाकर कुल 16 मत प्राप्त हुए। जबकि भाजपा को महापौर के अतिरिक्त 30 भाजपा पार्षद और 3 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिलाकर कुल 34 मतों की प्राप्ति हुई।




Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


