
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। तीन दिन पूर्व महू रोड स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकान से रतलाम (Ratlam) नगर निगम का स्क्रैप सहित अन्य सामान लोडिंग वाहन में भरवाने वाले वार्ड दरोगा और 2 कर्मचारियों के खिलाफ भले पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया हो। लेकिन अभी तक Ratlam निगम के स्क्रैप चुराने वाला शातिर मास्टरमाइंड पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा है। पूरे मामले में Ratlam शहर के जोन नंबर-5 के स्वच्छता इंस्पेक्टर विनय सिंह चौहान की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। Ratlam निगम प्रशासन भले ही अपने स्तर पर जांच में जुटा हो लेकिन पुलिस अब मामले में नए सिरे से जांच कर इस खेल के मास्टमाइंड तक पहुंचने की तैयारी में है। Ratlam निगम अपने स्तर पर जुटी जांच के आधार पर जल्द ही संदिग्ध जोन स्वच्छता निरीक्षक विनय सिंह चौहान के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

बता दें कि गुरुवार की दोपहर Ratlam निगम आयुक्त अनिल भाना ने महू रोड स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया था। इस दौरान कॉम्प्लेक्स के अपर ग्राउंड फ्लोर की दुकान नंबर 12 में रखा रतलाम (Ratlam) निगम का पुराना स्क्रैप लोडिंग वाहन (एमपी 13 एल 5493) में भरा जा रहा था। Ratlam निगम आयुक्त भाना ने स्टेशन रोड पुलिस को सूचना देकर वाहन जब्त करने की कार्रवाई करवाई थी। विकास शाखा के सहायक राजस्व निरीक्षक वासुदेव पिता मनोहरदास बैरागी की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।
प्रारंभिक तौर पर तीन आरोपियों पर केस
पुलिस ने जिस वाहन में स्क्रैप भरा जा रहा था उसके ड्राइवर रईस शाह तथा हम्माल आशिक पिता अमित कुरैशी दोनों निवासी सुभाष नगर से पूछताछ की थी। इसमें प्रारंभिक तौर पर पता चला था कि वार्ड दरोगा दुष्यंत ऊंटवाल, उसके साथी प्रथम खरे और विष्णु घारु के कहने उन्होंने वाहन में सामान भरा था। पुलिस ने आरोपी वार्ड दरोगा दुष्यंत निवासी गांधी नगर, प्रथम पिता राजू खरे निवासी सिलावटों का पास तथा विष्णु पिता राजू घारु निवासी गांधी नगर के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया था। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर के अलावा पुलिस ने 151 की भी कार्रवाई की थी।
मामले की जांच की जा रही
Ratlam निगम के स्क्रेप चोरी के मामले की जांच जारी है। आरोपियों के अलावा संदेहियों से भी पूछताछ की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाता है उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।– जितेंद्र सिंह जादौन, टीआई- स्टेशन रोड थाना
जांच का विषय अब पुलिस का है
Ratlam निगम स्क्रैप चोरी पकडऩे के बाद पुलिस को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर एफआईआर करवा दी गई है। अब आगे की जांच का विषय पुलिस का है कि वह अब इस खेल में शामिल मास्टरमाइंड तक कैसे पहुंचती है, यह पुलिस जांच में सामने आएगा। – अनिल भाना, आयुक्त – नगर निगम रतलाम
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Ratlam निगम स्क्रैप चोरी के मामले की घटना काफी शर्मनाक है। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है और जो भी कर्मचारी संदेह के दायरे में आ रहा है। उसके खिलाफ भी निगम प्रशासन अपने स्तर पर जल्द कार्रवाई करेगा। – प्रहलाद पटेल, महापौर-नगर निगम रतलाम (मध्य प्रदेश)


