21 C
Ratlām

रतलाम क्राइम रिपोर्ट कार्ड : 2024 में हत्या, जानलेवा हमले व डकैती-अपहरण के मामले बढ़े

रतलाम क्राइम रिपोर्ट कार्ड : 2024 में हत्या, जानलेवा हमले व डकैती-अपहरण के मामले बढ़े

– 2023 में 30 लोगों की हत्या हुई तो इस बार आंकड़ा 44 पर पहुंच गया

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  2023 के मुकाबले 2024 में हत्या, जानलेवा हमले, डकैती और अपहरण के केस बढ़े हैं तो चोरी व दुष्कर्म के केस कम हुए हैं। 2023 में 30 लोगों की हत्या हुई थी तो इस बार आंकड़ा 44 पर पहुंच गया। हत्या के प्रयास के मामले 37 से बढ़कर 44 हो गए। 

IMG 20250101 WA0011

डकैती के मामले 14 से बढ़कर 18 और अपहरण के मामले 289 से 358 पर पहुंच गए हैं। चोरी की वारदातों में कमी आई हैं। 2023 में चोरी की 192 रिपोर्ट दर्ज हुई थी तो इस बार 184 प्रकरण दर्ज हुए। रतलाम एसपी अमित कुमार का कहना है कि जिले में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, अपहरण के केस बढ़े हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रतलाम जिला पुलिस ने इस साल नशे के सौदागरों पर लगाम कसी है। 2023 की तुलना में 2024 में 42 फीसदी अधिक केस दर्ज किए गए और नशीला पदार्थ जब्त किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!