32.7 C
Ratlām

Ratlam : कॉलेज इवेंट में दुकान लगाने को लेकर विवाद, छात्रा को सहपाठी ने धमकाकर की छेड़छाड़

- पीड़िता ने स्टेशन रोड थाने पहुंचकर दर्ज करवाई एफआईआर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) में शुक्रवार को महू-नीमच फोरलेन (Mhow-Neemuch four-lane) के धराड़ स्थित कॉलेज इवेंट (College Event) के दौरान एक छात्रा और सहपाठी के विवाद के दौरान छेड़छाड़ की घटना हुई है। सूचना पर हिन्दू संगठन भी कॉलेज पहुंचा और विवाद गरमा गया। छात्रा ने रतलाम (Ratlam) स्टेशन रोड थाने पहुंचकर आरोपी छात्र तौफीक पिता कादिर मंसूरी निवासी जवाहर नगर के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 

College Event

पुलिस के अनुसार महू-नीमच फोरलेन (Mhow-Neemuch four-lane) के धराड़ स्थित प्राइवेट कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी सेकंड ईयर की एक छात्रा ने आरोपी सहपाठी तौफीक मंसूरी पर अभद्र गलियां देने और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने तथा धमकी देने के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता छात्रा ने बताया कि 14 नवंबर 2025 को करीब 11.30 बजे कॉलेज के कार्यक्रम में विभिन्न छात्रों द्वारा दुकानें लगाई गई थीं। इसी दौरान उसकी दुकान के पास आरोपी छात्र तौफीक मंसूरी की भी एक दुकान लगी हुई थी। घटना के संबंध में छात्रा की टीम के लीडर हर्ष वर्धन ने तौफीक को कहा कि आसपास घूम रहा कुत्ता उसकी वस्तुओं को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी बात को लेकर तौफीक मंसूरी कथित नाराज़ हो गया और छात्रा व उसकी टीम के सदस्यों को माँ-बहन की गालियाँ देने लगा। शिकायत के अनुसार, जब छात्रा ने उसे अभद्र भाषा का उपयोग बंद करने के लिए कहा तो वह उसके पास आया और बुरी नीयत से उसका दाहिना हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने हाथ छुड़ाया और उसके साथी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तौफीक मंसूरी ने छात्रा को धमकियां देते हुए कहा कि वह उसे फोड़ देगा।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद छात्रा अपनी टीम के साथ थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि उन्हें भी घटना की जानकारी मिली है और आंतरिक स्तर पर मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!