
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में चिकलाना एमडी ड्रग्स फैक्टरी (Drugs factory) मामले में पुलिस ने दिलावर सहित 17 आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। वहीं राजस्थान के देवल्दी का एक आरोपी शाहरुख अरनोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जो राजस्थान जेल में है। वहां से प्रोटेक्शन वारंट पर लाएंगे। इनके अलावा 9 और आरोपी है, जो अभी फरार चल रहे है। पुलिस इन्हें ढूंढ नहीं सकी। इसलिए कोर्ट में अर्जी देकर इनके नाम से सार्वजनिक उद्घोषणा जारी करवाई गई है। ये उद्घोषणा सूचना चिकलाना ग्राम पंचायत भवन और आरोपियों के घरों के बाहर चस्पा कर दी गई है।
इस दरम्यान यदि आरोपी अपना पक्ष रखने के लिए एनडीपीएस कोर्ट में पेश नहीं होते है तो अगली कार्रवाई इनकी संपत्ति कुर्की से संबंधित हो सकती है। रतलाम (Ratlam) जिले के कालूखेड़ा थाना पुलिस ने जिला टीम के साथ चिकलाना में 16 जनवरी को दबिश देकर एमडी ड्रग्स फैक्ट्री (Drugs factory) व ड्रग्स बनाने संबंधी केमिकल व अन्य उपकरण जब्त किए थे। इसी मामले में दिलावर पठान के रिश्तेदार हसन लाला उर्फ हुसैन गुल, फरजाना खान, राजू लाला उर्फ नजीम खान, जहांगीर पठान, अमजद पठान निवासी ग्राम चिकलाना के भी सम्मिलित होने की आशंका है। इसलिए पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद इन पांच लोगों को भी प्रकरण में आरोपी बनाया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास किए लेकिन ये सभी नहीं मिले। इसलिए कोर्ट में सार्वजनिक उद्घोषणा की अर्जी पेश की। जहां से 6 मार्च 2026 को आरोपियों को कोर्ट में पेश होने संबंधी उद्घोषणा जारी की, जिसे पुलिस ने चस्पा किया है। Ratlam जिले के कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि चिकलाना के इन पांच आरोपियों के साथ ही राजस्थान देवल्दी निवासी जावेद उर्फ जेजी और जावरा निवासी जावेद जुल्फीकार, अनस खान व अल्तमश खान के खिलाफ भी प्रकरण है। इसलिए इनकी रतलाम (Ratlam) जिले के कोर्ट पेशी के संबंध में भी उद्घोषणा सूचना चस्पा की है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


