31.1 C
Ratlām

रतलाम ड्रग्स नेटवर्क :  मास्टरमाइंड सूर्या की सरगर्मी से तलाश, 3 आरोपी को भेजा जेल

रतलाम ड्रग्स नेटवर्क :  मास्टरमाइंड सूर्या की सरगर्मी से तलाश, 3 आरोपी को भेजा जेल

– दलौदा के एजाज खान से ड्रग्स लाना बता रहे गिरफ्तार आरोपी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले में नशे के कारोबार पर करारी चोट करते हुए पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में अब तक रतलाम निवासी तीन आरोपियों कमलेश जैन, साबिर खान और आशु पांचाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं गिरोह का मास्टरमाइंड और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुनील सूर्या अब भी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है। इस गिरोह ने नशे का कारोबार बढ़ाने के लिए गैंग में संभ्रांत परिवार की महिलाओं को जोड़कर उन्हें भी नशे का आदि बनाया है। पुलिस के अनुसार मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा। 

6 मई को जावरा सिटी थाना पुलिस ने महू-नीमच फोरलेन पर दबिश देकर कमलेश जैन और साबिर खान को 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था। आरोपियों के पास से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी बरामद हुई, जिसकी कीमत 7 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि यह खेप रतलाम के बदनाम तस्कर सुनील सूर्या के इशारे पर लाई गई थी। आगे जांच में एक और नाम आशु पांचाल का सामने आया, जिसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारियों के आधार पर हिस्ट्रीशीटर सुनील सूर्या को आरोपी बनाया गया है। वह पूर्व में भी ड्रग्स तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है और फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इधर रिमांड के दौरान आरोपियों ने उक्त 20 लाख रुपए की ड्रग्स दलौदा के एजाज खान से लाना बताया है। मामले में एसपी अमित कुमार ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। सूर्या की गिरफ्तारी के साथ ही पूरे नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!