27.7 C
Ratlām

रतलाम स्थापना महोत्सव : समाज को सही दिशा देने का काम करता है सनातन समाज

रतलाम स्थापना महोत्सव : समाज को सही दिशा देने का काम करता है सनातन समाज

– राजपूत धर्मशाला में आयोजित बैठक में नगर कार्यवाहक शैलेंद्र सोलंकी ने कहा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। समाज को सही दिशा देने का काम सनातन धर्म ही करता है। बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय आयोजनों में नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति से शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन का जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। वर्तमान के दौर में नारी अबला नहीं बल्कि सबला है। प्रत्येक महिला को अपनी बच्ची और पड़ोसी की बालिका को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शस्त्र कला में निपूर्ण करवाने का संकल्प आज इस मंच के माध्यम से लेना होगा।

IMG 20250106 WA0015

उक्त उद्बोधन राजपूत धर्मशाला में आयोजित बैठक में नगर कार्यवाहक शैलेंद्र सोलंकी ने दिया। नगर कार्यवाहक सोलंकी ने मंच पर मौजूद अतिथियों और विभिन्न धर्मों की महिलाओं को अपनी-अपनी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शस्त्रज्ञान में निपूर्ण कराने का संकल्प दिलाया। समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने बैठक के शुरुआत में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में अतिथि बतौर मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संरक्षक प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, संयोजक मुन्नालाल शर्मा, राजपूत समाज से राजेंद्र गोयल सहित समिति सचिव मंगल लोढ़ा उपस्थित थे। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संरक्षक उपाध्याय ने कहा कि नारी को सनातन समाज मां दुर्गा के रूप में पूजता है। 2 फरवरी को होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम में रतलाम की मातृशक्ति बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी ऐसी उन्हें आशा नहीं बल्कि अपेक्षा है। नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या में शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण स्थलों पर मौजूद होकर शस्त्रज्ञान में निपूर्ण होकर अपना कौशल प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

संयोजक ने डाला कार्यक्रम पर प्रकाश

राजपूत धर्मशाला में आयोजित बैठक में रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ रतलाम स्थापना महोत्सव के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति से आह्वान किया कि वह 2 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम से पूर्व रतलाम में विभिन्न अखाड़ों के अलावा स्थानों पर प्रशिक्षण के लिए माताएं और बहनें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शस्त्रज्ञान में माहरत हासिल करें। इससे वह स्वयं आत्मनिर्भर होने के साथ 2 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अपने-अपने कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगी।  

तीन दिवसीय कार्यक्रम पर नजर

रतलाम स्थापना महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया महोत्सव की शुरूआत 1 फरवरी 2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर शाम 7 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण कर शुभारंभ किया जाएगा। 2 फरवरी को वीर विरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन दोपहर 2 बजे पोलोग्राउंड नेहरु स्टेडियम में होगा। 3 फरवरी को रतलाम स्थापना दिवस पर नगर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मिठाई वितरण व आतिशबाजी कर रतलाम राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!