30.9 C
Ratlām

रतलाम : पत्नी की हत्या कर फरार पति गिरफ्तार, रिश्तेदारी में चिढ़ाने पर उठाया था खौफनाक कदम

रतलाम : पत्नी की हत्या कर फरार पति गिरफ्तार, रिश्तेदारी में चिढ़ाने पर उठाया था खौफनाक कदम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के रानीगांव में तीन दिन पहले पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी का तलाक नहीं हुआ था, लेकिन वे आपसी सहमति से बीते 3-4 महीनों से अलग रह रहे थे। पत्नी मायके में रह रही थी, लेकिन जब भी किसी पारिवारिक कार्यक्रम में पति-पत्नी की मुलाकात होती, तो पत्नी उसे चिढ़ाती थी। इसी बात से नाराज होकर पति ने हत्या की योजना बनाई।

गमी के कार्यक्रम में पत्नी ने कहा— “अब मैं स्वतंत्र हूं”

कालूखेड़ा थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद ने बताया कि 12 मार्च को ग्राम नवेली में एक गमी के कार्यक्रम में पति-पत्नी की मुलाकात हुई थी। वहां पत्नी चंदाबाई (35) ने पति बंशीलाल ऐरवाल (निवासी ग्राम खोड़ाना, जिला मंदसौर) को चिढ़ाते हुए कहा, “अब मैं स्वतंत्र हूं।” इसी बात से आक्रोशित होकर बंशीलाल ने पत्नी को मारने की ठान ली।

रात में घर में घुसकर चाकू से वार कर की हत्या

14 मार्च की रात करीब 10 बजे बंशीलाल ने रानीगांव स्थित चंदाबाई के मायके में घुसकर सोते समय चाकू से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। घटना के बाद मावता चौकी प्रभारी अल्केश सिंगाड़ और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बंशीलाल ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि पत्नी के बार-बार चिढ़ाने से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

हत्या में प्रयुक्त बाइक और चाकू जब्त

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और फरार होने के लिए उपयोग की गई बाइक भी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!