30.9 C
Ratlām

Ratlam : बोधि इंटरनेशनल स्कूल प्रिंसिपल का अमानवीय चेहरा 

- तीसरी मंजिल से कूदने से पहले राष्ट्रीय खिलाड़ी 47 बार बोल चुका था सॉरी

Bodhi International School

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के बोधि इंटरनेशनल स्कूल ( Bodhi International School ) का 13 साल का छात्र शुक्रवार को स्कूल की तीसरी मंजिल से करीब 36 फीट ऊंचाई से कूद गया। छात्र का दोष सिर्फ इतना था कि उसने तीन दिन पहले मोबाइल से क्लास में रील बनाई और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।

Dolly Chanson Principal of Bodhi International Skool

बोधि इंटरनेशनल स्कूल ( Bodhi International School ) प्रिंसिपल ने उसे शुक्रवार को बुलाकर निलंबन (रस्टीकेट) की धमकी दी। सीसीटीवी (Cctv ) में दिखाई दे रहा है कि छात्र ने सवा तीन मिनट में 47 बार ‘सॉरी’ कहा, कान भी पकड़े। लेकिन बोधि इंटरनेशनल स्कूल ( Bodhi International School ) प्रिंसिपल की अमानवीयता ऐसी रही कि पिता को बुलाया तो छात्र डर गया। तुरंत दौड़ा और तीसरी मंजिल से कूद गया। पीछे दौड़ते स्पोर्ट्स टीचर भी उसे रोक नहीं पाए। छात्र के पैर और रीढ़ की हड्डी में मल्टीपल फ्रैक्चर हैं लेकिन वह खतरे से बाहर है। छात्र स्केटिंग का राष्ट्रीय खिलाड़ी है। उसने 5 नेशनल अवार्ड जीते हैं। 6 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलने विशाखापट्टनम जाने वाला था। लेकिन उसके पहले ही शुक्रवार को यह घटनाक्रम हो गया। 

फिर भी नहीं आया तरस : सॉरी मैम, भले ही मुझे चांटा मारो पर सस्पेंड मत करो

प्रेयर के बाद मुझे टीचर ने प्रिंसिपल के पास चलने को कहा। मैंने बोला- अगली बार से नहीं करूंगा। इस पर उन्होंने कहा अगली बार तो तुम्हारा आता ही नहीं है। तुम तो ऐसे ही रहोगे। फिर वो मुझे प्रिंसिपल के पास ले गए। मैंने उनसे कहा सॉरी मेम.. सॉरी मैम। अब मैं कुछ नहीं करूंगा। प्रिंसिपल ने कहा कि अब तुम्हारा कुछ नहीं हो सकता। हम तुम्हें रस्टीकेट कर देंगे। तुम्हारे पेरेंट्स को बुलाएंगे और घर भेज देंगे। उसके बाद एक टीचर ने बताया कि ही इज गुड इन स्पोट्स। इसने स्टेट के गोल्ड मेडल जीत रखे हैं और नेशनल में भी जा चुका है। मैम ने कहा कि हमको कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो नेशनल में गया है या नहीं। हम तो इसको रेस्टिकेट करेंगे। इसके जितने भी स्टेट मेडल हैं सब रख लेंगे। फिर पास वाली क्लास में भेजा और बोला अभी तुम्हारे पापा आ रहे हैं, बाद में बात करते हैं। मैं डर गया था, मुझे लगा कि प्रिंसिपल मैम सच में ऐसा करेंगे। मुझे स्कूल से बाहर भेज देंगे और दूसरे स्कूल में एडमिशन नहीं मिल पाएगा। फिर मैंने सोचा… ऊपर गया और नीचे गिर गया। मैंने पापा को खिड़की से नहीं देखा.. मैं भागकर कर ऊपर गया और छलांग लगा दी। मुझे लगा प्रिंसिपल मैम मुझे सच में सस्पेंड कर देंगे और मुझे दूसरे स्कूल में एडमिशन नहीं मिलेगा। मुझे लगा कि मैं कूद जाता हूं ताकि मेम को सॉरी बोल सकूं। मैंने ये भी कहा कि सॉरी मैम, भले ही मुझे चांटा मारो पर मुझे सस्पेंड मत करो। मैम ने कहा तुम्हारा कुछ नहीं हो सकता, तुम्हें सस्पेंड ही करेंगे। तुम्हारे पापा को बुलाएंगे और तुम घर चले जाओगे। मैंने वीडियो इसलिए बनाया था क्योंकि दोस्तों ने कहा कि मजे आएंगे। गुरुवार को दोस्त उनके घर ले गए थे और कहा था आज बंक मार लेते हैं। एक दोस्त के घर पर रुके थे। फिन मुझे डर था कि अगर में पकड़ा गया तो क्या करूंगा। उनके दबाव में आकर उनके साथ चला गया था। मैम ने कहा था कि तुम किसी स्पोर्ट्स में भी नहीं जा सकोगे। – (जैसा कि आईसीयू में भर्ती छात्र ने बताया)

झकझोर देने वाले घटनाक्रम में किसका क्या कहना इनका

1) बोधि इंटरनेशनल स्कूल ( Bodhi International School ) प्रिंसिपल डाली चौहान ने बताया कि बच्चों को न मारते हैं, न मानसिक टॉर्चर करते हैं, बस यह समझाना जरूरी था कि यह गलत है और भविष्य में परेशानी पैदा कर सकती है।

2) छात्र के पिता ने कहा- सुबह 9:47 पर कॉल कर स्कूल बुलाया तो मैं सुबह 9:59 पर पहुंच गया… वेटिंग रूम में बैठा था, तभी आवाज आई, मैं बाहर भागा तो देखा बेटा नीचे पड़ा था।

3) रतलाम ( Ratlam) शहर एसडीएम आर्ची हरित ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि वो स्कूल में मोबाइल लेकर आया था। इसलिए प्रिंसिपल ने उसके पैरेंट्स को स्कूल बुलाया था। जिसके कारण बच्चा बहुत ज्यादा डर गया और भागकर तीसरी मंजिल से कूद गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!