28.4 C
Ratlām

Ratlam is full of Shiva on Mahashivratri : सैलाना में भव्य छड़ी यात्रा, केदारेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब

- भक्तन की बावड़ी से केदारेश्वर तीर्थ तक निकली विशाल पैदल यात्रा तड़के पहुंची

Ratlam is full of Shiva on Mahashivratri

रतलाम/सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पावन पर्व पर रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय सहित पूरे अंचल में शिवभक्ति की अलौकिक छटा बिखरी नजर आई। मंदिरों में “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं की लंबी कतारें सुबह से ही लग गईं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग के भक्तों में बाबा भोलेनाथ के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

20260215 132534

सैलाना नगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों द्वारा भव्य छड़ी पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भक्तन की बावड़ी से प्रारंभ होकर श्री केदारेश्वर महादेव तीर्थ तक पहुंची। रतलाम (Ratlam) और सैलाना के सैकड़ों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा देर रात से शुरू होकर अलसुबह लगभग 3 बजे तक अलग-अलग समूहों में सैलाना पहुंचती रही।

केदारेश्वर महादेव मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

प्रातःकाल होते ही शिवगढ़ मार्ग और सरवन मार्ग स्थित दोनों श्री केदारेश्वर महादेव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

प्रसादी और भजन संध्या का आयोजन

20260215 132701

श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सत्कार के लिए नगर की श्री चिंताहरण गणेश मंदिर समिति द्वारा तीन क्विंटल साबूदाना खिचड़ी के स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर सेवा भावना की सराहना की। इसके साथ ही मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहां शिवभक्त भजनों की मधुर धुनों पर झूमते नजर आए।

प्रातः चार बजे हुआ यात्रा का समापन

लगातार पहुंच रहे यात्रियों का सिलसिला रात करीब तीन बजे तक जारी रहा। प्रातः चार बजे यात्रा श्री केदारेश्वर महादेव तीर्थ पहुंचकर संपन्न हुई। यहां श्रद्धालुओं ने दर्शन-वंदन कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। गणेश मंदिर समिति ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी भक्तों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। महाशिवरात्रि (Mahashivratri)  के इस आयोजन ने पूरे नगर को शिवमय बना दिया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!