13.7 C
Ratlām

रतलाम : कालिका माता लोक को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री व मंत्री काश्यप का महापौर ने जताया आभार

रतलाम : कालिका माता लोक को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री व मंत्री काश्यप का महापौर ने जताया आभार

– महाकाल लोक की तर्ज पर रतलाम में विकसित होगा ‘कालिका माता लोक’, सिंहस्थ मद से मिली स्वीकृति

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र श्री कालिका माता मंदिर परिसर में अब ‘कालिका माता लोक’ का भव्य निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित की जाएगी। इस कार्य हेतु सिंहस्थ मद से राशि स्वीकृत किए जाने पर रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और केबिनेट मंत्री तथा रतलाम शहर के विधायक चेतन्य काश्यप के प्रति आभार जताया है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर बताया कि वे पिछले डेढ़ वर्षों से श्री कालिका माता लोक के निर्माण के लिए प्रयासरत थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा रतलाम प्रवास के दौरान नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में इस परियोजना के लिए सिंहस्थ मद से राशि स्वीकृत की गई। पूर्व में इस परियोजना के लिए ₹7.24 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी थी। पटेल ने कहा कि श्री कालिका माता मंदिर रतलाम का हृदय स्थल है और यहां ‘कालिका माता लोक’ के निर्माण से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त आधार मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री चेतन्य काश्यप का दिल से आभार व्यक्त किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!