26.3 C
Ratlām

Ratlam : प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का कान्यकुब्ज समाज ने किया सम्मान

- मेधावी छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के गौरवों को किया प्रोत्साहित

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। श्री परशुराम कान्यकुब्ज समाज, रतलाम द्वारा जवाहर नगर स्थित श्री विवेकानंद आश्रम में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों एवं समाज को गौरवान्वित करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत परशुराम जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय राजदेव दुबे, सतीश वाजपेई और सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि संजय दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सामाजिक वातावरण में बच्चों में अच्छे संस्कार डालना अति आवश्यक है, ताकि वे स्वयं, अपने परिवार और समाज के लिए कल्याणकारी बन सकें। समाज अध्यक्ष केके द्विवेदी ने संयुक्त परिवार की महत्ता और एकल परिवार की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। महिला अध्यक्ष रक्षा मिश्रा ने सभी समाजजनों से समाज के साथ जुड़ने और सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राएं

कक्षा 12वीं : तनिष्क शुक्ला, अगम्यय अग्निहोत्री कक्षा 10वीं : रौनक पाठक, सहारा तिवारी, सौम्या पांडे, गीतांजलि तिवारी इन्हें समाज के दुपट्टे, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठजन – दुर्गा दुबे, सतीश चंद्र दुबे, मीना अग्निहोत्री, अजय अग्निहोत्री, किरण अग्निहोत्री, सोमवती तिवारी, राजेंद्र प्रसाद पांडे, मधु लता अवस्थी और विनोद मामा मिश्रा को शाल, श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

समाज गौरव सम्मान


समाज को विभिन्न क्षेत्रों में गौरवान्वित करने वाले मणीन्द तिवारी, रेनू मिश्रा, रक्षा मिश्रा, रिचा अवस्थी, सन्नो तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, केके द्विवेदी, हेमंत तिवारी, कुलदीप अवस्थी और रामशंकर अवस्थी को भी शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुनेंद्र दुबे ने किया। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए उन्हें भी समाज की ओर से शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के सभी लोगों ने पारिवारिक सौहार्द्र के साथ स्नेह भोज का आनंद लिया।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page