28.6 C
Ratlām

Ratlam : शराब दुकान में कुल्हाड़ी से तोड़फोड़, कमीशन नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

- रात 9:30 बजे की वारदात, CCTV में कैद हुई घटना

Ratlam liquor shop vandalized

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के रावटी क्षेत्र में स्थित एक देशी-विदेशी कम्पोजिट शराब दुकान पर गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दो बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। एक बदमाश कुल्हाड़ी लेकर दुकान में घुसा और रैक में रखी शराब की बोतलों को फोड़ डाला। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका फुटेज शुक्रवार सुबह सामने आया।

शराब दुकान के सेल्समैन विजय जायसवाल (निवासी ग्राम अरंगी, जिला चंदौली, उत्तरप्रदेश) ने रतलाम (Ratlam) जिले के रावटी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह दुकान पर हिसाब-किताब कर रहा था, तभी बद्री डोडियार (निवासी मलवासी) और अर्जुन गरवाल (निवासी हरथल) वहां पहुंचे। दोनों गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बदमाश अर्जुन गरवाल कुल्हाड़ी लेकर दुकान के अंदर घुसा और कहा कि उन्हें शराब कमीशन पर क्यों नहीं दी जाती। इसके बाद उसने रैक में रखी बोतलों को तोड़ दिया, जिससे करीब 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ।

धमकाकर दुकान से बाहर निकाला

सेल्समैन के अनुसार, डर के कारण वह दुकान से बाहर निकल आया। बाहर बद्री डोडियार ने धमकी दी कि यदि उन्हें कमीशन पर शराब और हर सप्ताह शराब पीने के लिए रुपए नहीं दिए गए तो जान से मार देंगे। इसी दौरान दुकान पर काम करने वाले हिरामणी (निवासी मऊ, जिला चित्रकूट, उत्तरप्रदेश) और पास की दुकान में कार्यरत धुलिया भी मौके पर पहुंच गए।

साथियों के साथ फरार हुए बदमाश

घटना के दौरान बदमाश बद्री और अर्जुन का साथी मुन्नालाल मईड़ा (निवासी बीड, रावटी) भी एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से वहां पहुंचा। चारों आरोपी जाते-जाते फिर से धमकी देकर फरार हो गए कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो दोबारा तोड़फोड़ करेंगे।

पुलिस ने तीन आरोपियों पर दर्ज किया केस

घटना की सूचना दुकान मैनेजर पप्पू तिवारी को दी गई। उनके पहुंचने के बाद रतलाम ( Ratlam) जिले के रावटी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बदमाश बद्री डोडियार, अर्जुन गरवाल और मुन्नालाल मईड़ा के खिलाफ तोड़फोड़, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!