रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। धरती को हरा-भरा रखना हम सभी का दायित्व है। क्योंकि इस धरती के पेड़-पौधो से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है। जिससे हम जीवित रह पाते है, इसलिये धरती को अपनी मां की भांति प्रेम करना चाहिये।
उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 22 में नवनिर्मित उद्यान के लोकर्पण अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि नगर निगम ने उद्यान को विकसित कर अपना दायित्व निभाया है। नागरिकों का भी कर्तव्य है कि इस उद्यान को सहेजकर इसे हरा-भरा रखें। प्रारंभ में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विप्लव जैन, मनोज शर्मा ने फीता काटकर उद्यान का लोकार्पण किया। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया गया। इस अवसर पर भाजपा पार्षद हितेश कामरेड, परमानन्द योगी, रणजीत टांक सहित कल्याणगुरु नगर क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राकेश मीणा ने किया व आभार कल्याण गुरू नगर समिति अध्यक्ष रमेश चौहान ने माना।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


