30.4 C
Ratlām

रतलाम : ताल-जावरा रोड पर नकाबपोश बदमाशों का सरेराह हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

रतलाम : ताल-जावरा रोड पर नकाबपोश बदमाशों का सरेराह हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

– गंभीर रूप से घायल रतलाम अस्पताल में भर्ती, सुरक्षा की गुहार अनसुनी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के आलोट के पास ताल-जावरा रोड पर दिनदहाड़े सनसनीखेज हमला हुआ है। बाइक से जा रहे प्रॉपर्टी कारोबारी फारूक अगवान पर बेखौफ नकाबपोश बदमाश जाकिर पठान और भय्यू पठान ने बेसबॉल बैट और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंह पर कपड़ बांधे हमलावरों ने पहले फारूक की बाइक गिराई, फिर सड़क पर ही उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। वारदात इतनी हिंसक थी कि फारूक के दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर हो गए। उन्हें गंभीर हालत में रतलाम जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूत्रों की मानें तो यह हमला पुरानी रंजिश और लेन-देन के विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि फारूक और आरोपियों के बीच पहले समझौता हो चुका था। फारूक ने पूर्व में रतलाम एसपी से सुरक्षा की मांग भी की थी, लेकिन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ताल थाना प्रभारी विक्रम चौहान ने जानकारी दी कि जाकिर पठान और भय्यू पठान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!