28.7 C
Ratlām

रतलाम महापौर चैंपियंस ट्रॉफी : आज शाम नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य शुभारंभ

रतलाम महापौर चैंपियंस ट्रॉफी : आज शाम नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य शुभारंभ

– लेजर लाइट, आतिशबाजी और संगीत के साथ रंगारंग आगाज़

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार खेल आयोजन शुरू होने जा रहा है। नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउंड) में 22 से 30 मार्च 2025 तक आयोजित महापौर चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ आज 22 मार्च को शाम 7 बजे किया जाएगा। इस मौके पर महापौर प्रहलाद पटेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। भव्य शुभारंभ समारोह में आतिशबाजी, लेजर लाइट शो, बैंड की सुमधुर धुन और डीजे संगीत का आयोजन किया जाएगा, जिससे माहौल और भी आकर्षक बनेगा। इसके पूर्व बीती शाम नेहरू स्टेडियम में क्वालीफाई मुकाबले खेले गए। 

भव्य सजावट से चमकेगा नेहरू स्टेडियम

रात्रिकालीन इस टूर्नामेंट के लिए नेहरू स्टेडियम को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरे मैदान में लाइटिंग के लिए अतिरिक्त पोल लगाए गए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर रोशनी मिल सके। बाउंड्री लाइन पर रंग-बिरंगे झंडे लगाए गए हैं, जो आयोजन की भव्यता को बढ़ाएंगे। मंच पर ट्रस, लाइनर, साउंड सिस्टम और लेजर लाइटिंग से आकर्षक सजावट की गई है।

इनामों की होगी बौछार, विजेताओं को पुरस्कार

1) विजेता टीम: ₹1,51,000 + ट्रॉफी

2) उपविजेता टीम: ₹71,000 + ट्रॉफी

3) मैन ऑफ द सीरीज: ₹31,000 + ट्रॉफी

4) बेस्ट बैट्समैन: ₹11,000 + ट्रॉफी

5) बेस्ट बॉलर: ₹11,000 + ट्रॉफी

6) बेस्ट फील्डर: ₹5,100 + ट्रॉफी

7) मैन ऑफ द मैच: ₹2,100 + ट्रॉफी

खेल प्रेमियों से शामिल होने की अपील

नगरवासियों और खेल प्रेमियों से अपील की गई है कि वे इस रोमांचक टूर्नामेंट में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर क्रिकेट का आनंद लें। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि खेल प्रेमियों के लिए भी एक यादगार अनुभव साबित होगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!