22.2 C
Ratlām

Ratlam Medical College : मारपीट करने वाले 4 पीजी स्टूडेंट के खिलाफ FIR 

- होली पर रंग खेलने के दौरान कैंपस में जमकर हुआ था विवाद, दूसरे पक्ष पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप

Ratlam Medical College

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज (Ratlam Medical College) के पीजी स्टूडेंट के बीच होली खेलने के दौरान विवाद में फिलहाल पुलिस ने 4 पीजी स्टूडेंट के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। पीजी स्टूडेंट डॉ. रजत अली पिता इस्पाक अली खान निवासी झुनझुन (राजस्थान) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पीजी स्टूडेंट डॉ. पंकज चौहान, डॉ. प्रशांत, डॉ. आशीष सहित डॉ. गौतम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इधर आरोपी पक्ष ने भी फरियादी डॉ. रजत अली पर अपनी कार से साथी स्टूडेंट्स को कार से कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

20260305 075121

बता दें कि बुधवार को रतलाम मेडिकल कॉलेज (Ratlam Medical College) कैंपस में होली खेलते वक्त जमकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। कार ड्राइवर के सिर पर टांके लगे हैं। वहीं साथी स्टूडेंट्स भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर के फिजियोलॉजी के स्टूडेंट्स शाम 4 बजे होली खेल रहे थे। इसी बीच, राजस्थान के जयपुर के रहने वाले डॉ. रजत अली खान अपने दोस्तों के साथ कार में आए। होली खेल रहे स्टूडेंट्स ने उनसे दूसरे रास्ते से जाने को कहा। कार रोकने के बाद बहस हो गई।

डॉ. रजत पर तेज रफ्तार में कार चलाने का आरोप

आरोपी पक्ष का आरोप है कि डॉ. रजत अली खान अपनी कार में बैठे और आगे बढ़ने लगे। होली खेल रहे स्टूडेंट्स ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन रजत अली खान नहीं रुके। उन्होंने स्टूडेंट्स को कुचलने की कोशिश करते हुए गाड़ी तेज रफ्तार में आगे बढ़ा दी। इसके बाद मौके पर विवाद काफी बढ़ गया। 

स्टूडेंट्स ने कार पर पत्थर से हमला किया

मौके पर लगे CCTV वीडियो में साफ दिख रहा है कि डॉ. रजत अली कार घुमाकर वापस लाते दिख रहे हैं। मेडिकल स्टूडेंट्स ने फिर कार रोकने की कोशिश की। जब कार नहीं रुकी, तो कुछ स्टूडेंट्स ने पत्थर से हमलाकर रोकने की कोशिश की। डॉ. अली खान तेजी से भाग निकले। वहीं कार के जाने के बाद कुछ PG स्टूडेंट्स ने उनका पीछा किया, जिससे डॉ. रजत अली और उनके साथ आए दूसरे स्टूडेंट्स के बीच हाथापाई हो गई। होली मना रहे स्टूडेंट्स आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई।

आरोपी पक्ष ने डॉ. अली पर लगाए यह आरोप

आरोपी पक्ष ने डॉ. रजत अली खान पर हिंदू त्योहार में रुकावट डालने के गंभीर आरोप लगाए। डॉ. आशीष ने मीडिया को बताया था कि डॉ. अली गलत  इरादे से आया था। उसने जानबूझकर हमला करने की कोशिश की। डॉ. भागवत ने कहा कि जब उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की, तो उनके साथ तीन और साथी भी मौजूद थे। डॉ. पंकज चौहान ने कहा कि उनके तीन साथी घायल हैं। एक का हाथ फैक्चर हो गया है। बाकी को खरोंचें आईं। पिछले साल भी होली पर झगड़ा हुआ था। डॉ. रजत अली को उनकी हरकतों की वजह से कॉलेज से सस्पेंड भी कर दिया गया था।

डॉ. रजत अली बोले- मेरे सिर पर मारा

डॉ. रजत अली ने बताया कि कॉलेज में होली खेलने गया था। होली खेलकर लौटा। इमरजेंसी रूम के बाहर अपनी कार में साथी डॉक्टर का इंतजार कर रहा था। पीछे से एक क्रेटा कार आई। इसमें डॉ. पंकज और डॉ. आशीष थे। उन्होंने मेरी कार से कुछ टूल्स निकाले और मेरे सिर पर मार दिया। इसके बाद मैं बेहोश हो गया। मुझे नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ। मेरे साथी बाद में आए। वे मुझे इलाज के लिए ले गए। मुझे चार से पांच टांके लगे हैं। वहीं डॉ. रजत अली कार से कुचलने की कोशिश के बारे में कुछ नहीं कह सके। उन्होंने व्हाटसएप ग्रुप पर पुरानी रंजिशों के बारे में बात करना शुरू कर दिया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!