23.3 C
Ratlām

रतलाम : शिक्षा शिखर सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

रतलाम : शिक्षा शिखर सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), रतलाम में शिक्षा शिखर सम्मान समारोह 2025 का आयोजन भव्य रूप से किया गया। समारोह में जिले के एमपी बोर्ड और सेंट्रल बोर्ड की 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच पर पदक और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि ख्यात उद्योगपति सुशील अजमेरा थे। दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणास्पद उद्बोधन में विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत और बुद्धि कौशल के माध्यम से परिवार, संस्थान और शहर का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्रसिद्ध मैराथन धावक व सेवानिवृत्त सहायक जीएसटी कमिश्नर विजय सोहनी ने आत्म अनुशासन और आत्मविश्वास को जीवन में सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर SYSITS संस्थान द्वारा अपने इंजीनियरिंग, प्रबंधन और विज्ञान संकाय के उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्रतिष्ठित कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर प्लेसमेंट प्राप्त किया या राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। इन्हें भी पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के त्रैमासिक प्रकाशन “SYSITS क्रॉनिकल” का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। संस्थान के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा “टंच” और अध्यक्ष भरत शर्मा “टंच” ने विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ कौशल विकास की आधुनिक तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। संस्थान के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा और वरदान शर्मा ने विभिन्न करियर विकल्पों और अवसरों की जानकारी विद्यार्थियों से साझा की। निदेशक डॉ. गिरीश शाह ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अंशिता शर्मा, मीमांसा मिश्रा और पूनम चौहान ने किया। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!