34.9 C
Ratlām

रतलाम : मोबाइल दुकानदार का खेत में पेड़ से लटका मिला शव

रतलाम : मोबाइल दुकानदार का खेत में पेड़ से लटका मिला शव

– दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, शुक्रवार रात से था लापता

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के करीब बांगरोद गांव में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला। एक युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला, जिसे देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। मृतक की पहचान भरत धाकड़ के रूप में हुई है, जो गांव में मोबाइल की दुकान चलाता था। भरत शुक्रवार रात से ही घर से लापता था। भरत शादीशुदा था और उसकी दो मासूम बेटियां हैं। उनकी आंखों से पिता का साया हमेशा के लिए छिन गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार रात 8 बजे के बाद भरत अचानक दुकान से गायब हो गया। परिजनों ने कई बार कॉल किया, लेकिन फोन बंद मिला। उन्होंने रातभर उसकी तलाश की पर कोई सुराग नहीं मिला। सुबह राहगीरों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। भरत की जेब से मोबाइल, पर्स, 500 रुपए और दुकान की चाबी बरामद हुई। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे मौत की वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!