
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रतलाम नगर निगम (Ratlam Municipal Corporation) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 30 मिनट में 5000 पौधे रोपण कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड और लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा रतलाम (Ratlam) महापौर प्रहलाद पटेल को आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किए।
अमृत हरित अभियान में रिकॉर्ड पौधरोपण
यह रिकॉर्ड अमृत हरित अभियान एवं ग्रीन रतलाम–क्लीन रतलाम के अंतर्गत बनाया गया। Ratlam के राम मंदिर से आरो आश्रम तक लगभग 2.5 किलोमीटर लंबे रोड डिवाइडर पर सबसे तेज़ समय में पौधरोपण कर रतलाम नगर निगम (Ratlam Municipal Corporation) ने पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।
जनसहभागिता से बना विश्व कीर्तिमान
गौरतलब है कि 4 अक्टूबर 2025 को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री व रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाते हुए इस अभियान को सफल बनाया था।
विभिन्न प्रजातियों के पौधों का किया गया रोपण
अभियान के दौरान रोड डिवाइडर पर विभिन्न प्रजातियों के 5000 पौधे रोपे गए, जिससे न केवल शहर की हरियाली बढ़ेगी बल्कि पर्यावरण संतुलन को भी मजबूती मिलेगी।
रिकॉर्ड प्रमाण पत्र प्रदान करने का आयोजन
महापौर प्रहलाद पटेल को रिकॉर्ड प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने के अवसर पर वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे अन्य शहरों के लिए प्रेरणादायी बताया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


