27.9 C
Ratlām

रतलाम : 21 सितम्बर को होगा “नमो युवा रन”, 5 हजार धावकों का लक्ष्य

- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे मैराथन का शुभारंभ 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) 21 सितम्बर 2025 की सुबह 7 बजे “नमो युवा रन” का आयोजन करेगा। इस मैराथन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और अब तक 3 हजार से अधिक प्रतिभागी पंजीयन करा चुके हैं। आयोजकों का लक्ष्य 5 हजार धावकों को शामिल करने का है।

मैराथन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद अनिता नागर सिंह चौहान, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल और निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा ने बताया कि मैराथन का आयोजन तीन वर्गों में पुरुष, महिला और बच्चों के लिए किया जाएगा। दौड़ की शुरुआत महलवाड़ा चौराहे से होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद समापन भी वहीं होगा।

1 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए 1 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इनमें 10 हजार रुपये का प्रथम, 5 हजार का द्वितीय, 2,500 का तृतीय और 50 अन्य पुरस्कार शामिल हैं। साथ ही सभी धावकों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मैराथन में लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा।

मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक “सेवा पखवाड़ा”

भाजयुमो जिलाध्यक्ष जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर 2025।गांधी जयंती तक भाजपाजन विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन कर रहे हैं। भाजपा ने देशभर के 75 शहरों में मैराथन आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें मध्य प्रदेश के छह शहर शामिल हैं और रतलाम उनमें से एक है।

बैठक में रहे ये पदाधिकारी

पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, महामंत्री रविन्द्र पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी और सह प्रभारी निलेश बाफना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!