23.2 C
Ratlām

Ratlam News : एक लाख रुपए की एमडी के साथ सुनील सूर्या सहित चार तस्कर गिरफ्तार

Ratlam News : एक लाख रुपए की एमडी के साथ सुनील सूर्या सहित चार तस्कर गिरफ्तार

– दो दिन पूर्व तीन थानों पर पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ की थी कार्रवाई 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam) में युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का दौर जारी है। एक बार फिर रतलाम (Ratlam) के स्टेशन रोड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक लाख रुपए का मादक पदार्थ के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें हिस्ट्रीशीटर सुनील सूर्या भी शामिल है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सूर्या सहित चार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इसके दो दिन पूर्व पुलिस ने रतलाम (Ratlam) के तीन अलग-अलग थानों में व्यापक कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ का अवैध धंधा करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

225660 C adbanao2 1

रतलाम (Ratlam) जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया था। इसी तारत्मय मे स्टेशन रोड पुलिस ने मुखबीर सूचना पर 18 मार्च 2024 की मध्य रात्री में डीमार्ट बाय पास रोड से भक्तन की बावडी वाले मार्ग पर आरोपी आशीष पिता सुशील सोनी निवासी चांदनी चौक को हिरासत में लेकर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान आरोपी आशीष सोनी के पास से अवैध मादक पदार्थ (एमडी) 30 ग्राम कीमत करीब 1 लाख रुपए बरामद की गई थी। आरोपी आशीष सोनी से उक्त एमडी कहां से और किसके लिए लाने के संबंध में पूछताछ के दौरान उसने कबूला कि वह यह जावरा से लेकर आया है और रतलाम के हिस्ट्रीशीटर सुनील सूर्या पिता इंदरमल जैन निवासी शास्त्री नगर, सईद पिता फजल हुसैन निवासी हाकीमवाड़ा, हनी पिता जफर शेख निवासी नाहरपुरा को देना बताया। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 8/22 और 8/29 एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी लोढ़ा ने बताया कि उक्त कार्य में स्टेशन रोड थाना प्रभारी दिनेश भोजक, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, उपनिरीक्षक अमित शर्मा, प्रधान आरक्षक राजू अमलियार, आरक्षक हर्षल शर्मा, विशाल सेन, राकेश निनामा, ललित वर्मा, संदीप कुमरे की सराहनीय भूमिका रही। टीम में शामिल सभी लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!