
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को चुनाव हुए। अध्यक्ष पद पर भाजपा की लाला बाई निर्वाचित हुई। सुबह से इस रोचक मुकाबले को लेकर सभी को इंतजार था। कुल 16 मतों में 3 मत निरस्त हो गए। इस प्रकार कुल 13 मतों में से 7 मत भाजपा की लाला बाई को तो कांग्रेस व जयस के गठबंधन से सामने खड़ी रुक्मण मालवीय को 6 मत मिले। भाजपा को 1 वोट से जीत मिली। दोपहर 3 बजे के बाद उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। बता दें कि इस चुनाव में राजनीति का नया समीकरण बना था, जिसमे कांग्रेस व जयस मिलकर रतलाम जिला विकास मंच का नाम दिया था। 16 वार्डो में जयस के 4, कांग्रेस के 3, निर्दलीय 2 जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे।



Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


