
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माननखेड़ा पुलिस चौकी और थाना रिंगनोद की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रतलाम एसपी अमित कुमार (Ratlam SP Amit Kumar) ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के यह कार्रवाई की गई। रतलाम पुलिस को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक MP- 46 ZC-7839) में तीन तस्कर मंदसौर की ओर से एमडी ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबंदी की गई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 500 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। जिसकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।
जब्त पिकअप की कीमत 5 लाख रुपये आंकी
रतलाम पुलिस (Ratlam Police) ने वाहन में सवार तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुमित पिता जीवनदास बैरागी (20 वर्ष) निवासी किला रोड मंदसौर, प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर (19 वर्ष) निवासी खेड़ा थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर और रेहान पिता अरबाज खान (19 वर्ष) निवासी अभिनंदन कॉलोनी मंदसौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है तथा बोलेरो पिकअप वाहन जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है, जब्त किया है। कुल मिलाकर करीब 55 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


