30.8 C
Ratlām

रतलाम पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों से उगलवाए राज : देशभक्ति के नाम आजाद ग्रुप, काम बदमाशी और वसूली

रतलाम पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों से उगलवाए राज : देशभक्ति के नाम आजाद ग्रुप, काम बदमाशी और वसूली

– आजाद ग्रुप का सरगना और गुर्गे ने रिमांड के दौरान लूट सहित सक्रिय बदमाशों की कबूली हिस्ट्री  

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक ऐसा ग्रुप सामने आया है जो कि देशभक्ति के नाम से जोडक़र आजाद ग्रुप बनाया, लेकिन इस ग्रुप का सरगना से लेकर गुर्गे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और बदमाश हैं। पुलिस ने आजाद ग्रुप की कमर तोडऩे के लिए इसका सरगना संदीप पिता बाबूलाल जाट और गुर्गा हर्ष (18) पिता मांगीलाल गुर्जर दोनों निवासी सकरावदा (थाना सैलाना) को भेरूगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर रतलाम लेकर आई। लूट की वारदात में हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ के लिए एक दिन का न्यायालय से रिमांड लिया। रिमांड के दौरान दोनों बदमाशों ने लूट की वारदात में राज उगलने के साथ आजाद ग्रुप में सक्रिय 70 बदमाशों की जानकारी बताई है। पुलिस बदमाशों द्वारा कबूली जानकारी के आधार पर अब आजाद ग्रुप में शामिल बदमाशों   की कुंडली तैयार करने में जुट गई है।

रतलाम जिले की सैलाना पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) में उज्जैन की भेरूगढ़ जेल में बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर रतलाम लेकर लेकर आई। न्यायालय से हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को लूट की वारदात में पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड लिया। गुरुवार को रिमांड खत्म होने पर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें वापस उज्जैन भेरूगढ़ जेल भेजने के आदेश हुए हैं। दोनों हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का आजाद ग्रुप के नाम से एक संगठन जिले में सक्रिय है। पूछताछ के दौरान उन्होंने ग्रुप में 70 से अधिक ऐसे युवाओं के जुड़े होने की जानकारी दी है, जो कि आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। हाल ही में दोहरे हत्याकांड में शामिल आरोपी राहुल जाट भी इसी ग्रुप का सक्रिय बदमाश बताया जा रहा है। सैलाना पुलिस थाने के टीआई अयूब खान ने बताया कि जिले में सक्रिय आजाद ग्रुप का सरगना संदीप जाट और उसका गुर्गा हर्ष गुर्जर दोनों निवासी सकरावदा (थाना सैलाना) के खिलाफ पूर्व में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई कर उज्जैन भेरूगढ़ जेल भेज चुके थे। इन दोनों बदमाशों को लूट की एक अन्य वारदात के संबंध में प्रोडक्शन वारंट पर रतलाम लाए थे। न्यायालय में आरोपियों से पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड प्राप्त हुआ था। लूट की वारदात में पूछताछ के बाद आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें वापस भेरूगढ़ जेल भेजने के आदेश हुए हैं। हिस्ट्रीशीटर संदीप जाट के खिलाफ अलग-अलग थानों पर 15 गंभीर अपराध दर्ज है। इसे न्यायालय में पेश करने के दौरान दुष्कर्म के एक मामले में 10 साल की सजा का वारंट भी पुलिस ने तामिल करवाया है। इधर बदमाश हर्ष गुर्जर के विरुद्ध भी पांच गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इन दोनों के खिलाफ करीब दो माह पूर्व सैलाना पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) अंतर्गत कार्रवाही कर सेंट्रल जेल भेज चुकी है। सूत्रों के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपियों ने कबूला है कि हाल ही में दोहरे हत्याकांड में शामिल बदमाश राहुल पिता शंकरलाल जाट निवासी रामगढ़ (थाना सैलाना) भी आजाद ग्रुप का सक्रिय बदमाश है। आजाद ग्रुप में सक्रिय रहकर बदमाश राहुल जाट के खिलाफ हत्या सहित कुल 6 गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा बताया जा रहा है कि आजाद ग्रुप में जिले में करीब 70 बदमाश हैं, जो कि अलग-अलग क्षेत्रों में रंगदारी, वसूली और बदमाशी में निरंतर सक्रिय बने हुए हैं। पुलिस इन सभी बदमाशों के खिलाफ अब तक दर्ज आपराधिकर प्रकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!