31.3 C
Ratlām

Exclusive : रतलाम में आबकारी आरक्षक भर्ती-2024 में फर्जीवाड़े का मामला

रतलाम पब्लिक स्कूल' पर लग चुका प्रतिबंध , 5 राज्यों में ब्लैक लिस्टेड कंपनी एप्टेक जांच के घेरे में

20260310 193811

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित आबकारी आरक्षक भर्ती 2024 घोटाले में पुलिस जांच ने गति पकड़ ली है। त्यौहार के अवकाश खत्म होने के साथ रतलाम पुलिस ने भोपाल में दस्तक दे दी है। चौंकाने वाली बात अभी तक यह सामने आई है कि मध्य प्रदेश के मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी, पूर्व में व्यापमं) ने इस ऑनलाइन परीक्षा को कराने का ठेका मुंबई की निजी कंपनी एप्टेक लिमिटेड को दिया था। जो कि उप्र, महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर व असम सहित कई राज्यों में परीक्षा के दौरान गड़बड़ियों के आरोप से घिरकर ब्लैक लिस्टेड हैं। भोपाल से ट्रांसफर हुई कानूनी कार्रवाई के बाद रतलाम पुलिस की टीम भोपाल में इस कांड के सुराग तलाश रही है। ‘रतलाम पब्लिक स्कूल’ को मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने बैन कर दिया।

रतलाम में 9 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 के बीच शहर में तीन सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें सबसे बड़े सेंटर रतलाम पब्लिक स्कूल में करीब 4500 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। एप्टेक कंपनी ने 357 कम्प्यूटर परीक्षा के लिए लिए थे। पांच कमरों में दो शिफ्टों में 304 कम्प्यूटरों पर परीक्षा ली गई। कंपनी के एक कर्मचारी हेमंत शर्मा को सिटी हेड बनाया था, जिनके अधीन शहर के सभी सेंटर थे, वहीं कंपनी के एक अन्य प्रतिनिधि विनयसिंह सेंटर हेड थे। ईएसबी के प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट प्रणीत सिजरिया ने भोपाल के एमपी नगर थाने में रिपोर्ट करवाई है और वहां से जीरो पर कायमी होकर रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने आई है क्योंकि जिस सेंटर का यह मामला है वह यहां का है।  होली के बाद लगातार रतलाम पुलिस की दो टीमें भोपाल जाकर वहां से सीसीटीवी फुटेज और परीक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेज के अलावा वो पुख्ता सुराग तलाश रही है जो इस पूरे गुत्थीनुमा प्रकरण की गुत्थी खोल सके।

‘रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लग चुका प्रतिबंध 

भोपाल आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा – 2024 में बड़ी जालसाजी के कारण चर्चा में आए रतलाम के ‘रतलाम पब्लिक स्कूल’ में अब आगे कोई भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने खुद तो इस सेंटर को बैन कर दिया, साथ ही भारत सरकार की संस्थाओं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए), संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग आदि को लिखित सूचना भेज दी कि वे भी अब इस स्कूल को एग्जाम सेंटर न बनाएं। इस सूचना में प्रमुखता से इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि प्रथम दृष्टया ‘रतलाम पब्लिक स्कूल’ की मिलीभगत के बिना गड़बड़ी नहीं हो सकती थी। इस स्कूल में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले 12 अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने दो घंटे के पेपर को 15 से 30 मिनट में साल्व कर दिया। सौ फीसदी पसेंटाइल हासिल कर लिए। इस स्कूल को 2024 में पहली बार परीक्षा सेंटर बनाया था और पहली बार में ही गड़बड़ी सामने आई। परीक्षा कराने वाली राष्ट्रीय संस्थाओं को पत्र भेजने से पहले ईएसबी ने विधिक राय ली। इसके बाद ही सभी को सूचना भेजी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!