21.4 C
Ratlām

रतलाम रेलमंडल :  जूनियर इंजीनियर दीक्षांत का ग्राम भावगढ़ में मिला गोली से छलनी शव, प्रेम प्रसंग में हत्या

रतलाम रेलमंडल :  जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पंड्या का ढोढर के पास ग्राम भावगढ़ में मिला शव, हत्या की आशंका

– वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के उपाध्यक्ष पंड्या के शव पर मिले चोट के निशान 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  रतलाम रेल मंडल के मुख्यालय पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर और वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के उपाध्यक्ष दीक्षांत पांड्या का भावगढ़ थानांतर्गत तालाब किनारे शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। ग्राम खोड़ाना के पास तालाब किनारे लाश मिलने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा है। मृतक के शरीर पर मारपीट और चोट के निशान के अलावा शरीर में चार गोलियां पाए जाने की आशंका बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक गोली शरीर को पार कर निकल गई। तीन और गोलियां भी लगी हैं। जूनियर इंजीनियर की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की जाना बताई जा रही है।

सब इंस्पेक्टर जोरसिंह डामोर ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक पंड्या की हत्या की गई है। मौके पर लाल रंग की कार खड़ी हुई है। घटना के बाद ढोढर व मंदसौर का पुलिस बल मौके पर जांच में जुटा है। बताया जा रहा है कि मृतक पंड्या रतलाम रेल मंडल के मंडल मुख्यालय पर सीएन्डब्ल्यू विभाग में कार्यरत था। इसके अलावा यूनियन में भी सक्रिय रहा है। इसी सक्रियता को देखते इन्हें पूर्व में युवा समिति का सचिव भी बनाया गया था। फिलहाल इन्हें मेकेनिकल शाखा से यूनियन में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई थीं। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुंचे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

– खबर अपडेट हो रही है


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!