रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2025 की तैयारी हेतु इंटरनल हैकेथॉन 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक सोच, नवाचार और वास्तविक समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित करना रहा।
श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट के इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी प्रोफेसर गोविंद झवर ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 टीमों के 40 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इसमें से चयनित सर्वश्रेष्ठ विचारों और समाधानों को स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन के नेशनल पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। अंतिम चयनित टीमों को प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में संस्था के वाइस चेयरमैन वरदान शर्मा ने विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
पहला स्थान: टीम इंडी टेक
दूसरा स्थान: टीम पैराडाइम इंसाइटर
तीसरा स्थान: टीम रिसाइकिल स्फीयर एवं सिक्स ब्रिक्स
प्रोत्साहन और प्रेरणा
वाइस चेयरमैन वरदान शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से जोड़ने का एक बेहतरीन मंच है। वहीं, वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और विजेता टीमों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि युवा अपनी रचनात्मकता और ऊर्जा से नए भारत के निर्माण में अहम योगदान देंगे।
शिक्षकों और स्टाफ की उपस्थिति
इस अवसर पर संस्था के इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. फिरोज अब्बासी, प्रो. मंगलेश दुबे, प्रो. अंकिता व्यास, प्रो. पायल शर्मा, प्रो. चंद्रशेखर सोनी, प्रो. सुरेखा सिसोदिया, प्रो. फैज अहमद अब्बासी, प्रो. ईश्वर सिंह, प्रो. बलविंदर सिंह, प्रो. चेतना चौहान, प्रो. गरिमा पोरवाल और प्रो. फईम खान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


