31.1 C
Ratlām

रतलाम :  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की वार्षिक यात्रा पर खेल प्रशिक्षकों का सम्मान

रतलाम :  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की वार्षिक यात्रा पर खेल प्रशिक्षकों का सम्मान

– नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद हुए खिलाड़ी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रोटरी क्लब ऑफ रतलाम डायमंड द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनीश मालिक की वार्षिक यात्रा के अवसर पर नेहरू स्टेडियम में शहर के खेल प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि रतलाम शहर में विभिन्न खेलों के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिनमें खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को इस समारोह में सम्मानित किया गया।

क्रिकेट में आशुतोष क्रिकेट संस्था द्वारा निःशुल्क शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कोच राजेश हैरिस और संजय पंवार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, वॉलीबॉल के देवराज यादव, हॉकी के कृष्णपाल तिवारी, फुटबॉल के मदन कुमार और गुलाम मोहम्मद, एथलेटिक्स की निर्मला डामोर और उषा गुप्ता, तैराकी के राजा राठौड़, टेबल टेनिस के अखिलेश गुप्ता, मलखंभ के जितेंद्र धूलिया और पवन कुमार तथा क्रीड़ा भारती के अनुज शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में गोपाल मजावदीया, आरसी तिवारी, दीपेंद्र सिंह ठाकुर, राहुल श्रीवास्तव और विनय दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। अनीश मालिक और सिम्मी मालिक का स्वागत एवं प्रतीक चिन्ह क्लब सचिव प्रदीप छिपानी, मुकेश कुमार शुक्ला, राजेंद्र सिंह राठौर, मिथिलेश मिश्रा और सुरेंद्र झामर द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मलखंभ के नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अनीश मालिक द्वारा विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही क्लब की ओर से इन खिलाड़ियों को कीट देने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह सोलंकी ने किया और आभार निखिल मिश्रा ने व्यक्त किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!