16.8 C
Ratlām

रतलाम : तनय जैन निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त, निखिल बोरीवाल मित्र मंडल ने एकमत से चुना

रतलाम : तनय जैन निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त, निखिल बोरीवाल मित्र मंडल ने एकमत से चुना

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। धार्मिक एवं समाज सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले निखिल बोरीवाल मित्र मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। समें संगठन के नए अध्यक्ष के रूप में तनय जैन को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राहुल बोहरा, संरक्षक राजेश सिन्हा, समर्थ बागड़ी, संयोजक शैलेन्द्र शर्मा, मनीष सावलिया, पंकज बागड़ी, चरण सिंह चौधरी, वीरेंद्र दामा, एसएल बोस, अनिल दोहरे, बसंत निनामा, कुणाल वर्मा, केलाश प्रजापत, गोलू सोलंकी, रोहित सोलंकी, राहुल खीची सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। तनय जैन ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए संगठन के सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वे संगठन की प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए समाजसेवा के कार्यों को और भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। निखिल बोरीवाल मित्र मंडल का उद्देश्य सदैव समाज के प्रति समर्पित रहना रहा है और नए नेतृत्व में संस्था से जुड़ी उम्मीदें और भी प्रबल हो गई हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!