33.6 C
Ratlām

रतलाम : रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में लाखों की चोरी का खुलासा

रतलाम : रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में लाखों की चोरी का खुलासा

– नाबालिग रिश्तेदार निकला आरोपी, सात लाख के गहने बरामद

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम की रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में चार दिन पहले हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मकान मालिक के ही नाबालिग रिश्तेदार ने अंजाम दी थी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर चोरी किए गए सात लाख रुपए के आभूषण बरामद कर लिए हैं। साथ ही, जिन दुकानदार ने चोरी के गहने खरीदे थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। रतलाम एसपी अमित कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर बताया कि 26 मार्च 2025 को फरियादी धीरज शर्मा (54) निवासी रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी ने औद्योगिक क्षेत्र थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

टाइम लाइन पर एक नजर

1) 23 मार्च की सुबह 9 बजे, धीरज शर्मा अपनी पत्नी के साथ बड़नगर गए थे और शाम 4:30 बजे घर लौटे।

2) 24 मार्च की सुबह 9 बजे, उनकी पत्नी दशा माता पूजन के लिए बाहर गईं और दोपहर 12 बजे लौटीं। इसके बाद दोनों दोपहर में भोजन कर आराम करने चले गए।

3) शाम 4:30 बजे जब उनकी पत्नी ने घर के दूसरे फ्लोर पर अलमारी की जांच की, तो ज्वेलरी का लाल डिब्बा गायब मिला।

4) काफी तलाश के बाद भी जब आभूषण नहीं मिले, तो दंपति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने सनसनी चोरी की वारदात में घर के ही एक नाबालिग रिश्तेदार के शामिल होने का खुलासा किया है। पूछताछ के बाद, नाबालिग ने चोरी की बात कबूल ली। उसने चोरी के गहनों को एक दुकान पर बेचा था, जहां से पुलिस ने सात लाख रुपए के आभूषण बरामद कर लिए। चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे किशोर न्याय अधिनियम के तहत अभिरक्षा में लिया गया है। वहीं, पुलिस उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई कर रही है, जिन्होंने चोरी के गहने खरीदे थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!