33.6 C
Ratlām

रतलाम : पत्नी की दूसरी शादी से था परेशान, सैलाना ब्रिज से कूदकर दी जान

रतलाम : पत्नी की दूसरी शादी से था परेशान, सैलाना ब्रिज से कूदकर दी जान

– दिल्ली-मुंबई रेल लाइन के पास हादसा, मृतक फल-फ्रूट की ठेला गाड़ी लगाता था

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति ने सैलाना ओवरब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान था और पत्नी की दूसरी शादी के बाद से अकेला रह रहा था। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने हटाया।

मृतक की पहचान संतोष (50) पिता सागरमल, निवासी महिदपुर (उज्जैन) के रूप में हुई, जो वर्तमान में रतलाम के अलकापुरी क्षेत्र में रह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संतोष चलते-चलते अचानक ब्रिज से कूद गया, जिससे उसका सिर लोहे के गर्डर से टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भांजे करण सिंह भी सैलाना बस स्टैंड पर फल-फ्रूट का ठेला लगाते हैं। उन्होंने ने बताया कि संतोष को लोग “मुनीम जी” कहकर बुलाते थे। वो भी फल का ठेला लगाते थे। पत्नी के अलग होने और दूसरी शादी करने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था और पिछले 5-6 साल से अकेले रह रहा था। उसका एक बेटा भी है, लेकिन वह कहां है, इसकी जानकारी नहीं है। घटना की सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी, आरपीएफ और औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच के बाद स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या थी या कोई और कारण था।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!