23.3 C
Ratlām

रतलाम : वैदेही कोठारी की कहानी संग्रह “गुनगुनी धूप सी कहानियां” का कल विमोचन

रतलाम : वैदेही कोठारी की कहानी संग्रह "गुनगुनी धूप सी कहानियां" का कल विमोचन

– पूर्व मंत्री उषा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में होगा समारोह का शुभारंभ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जानी-मानी कहानीकार वैदेही कोठारी के प्रथम कहानी संग्रह “गुनगुनी धूप सी कहानियां” का विमोचन समारोह रविवार, 1 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन रतलाम स्थित प्रेस क्लब भवन, पावर हाउस रोड पर रविवार शाम 4 बजे से आरंभ होगा।

समारोह में मध्यप्रदेश की पूर्व संस्कृति मंत्री एवं महू क्षेत्र की वर्तमान विधायक उषा ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। विशेष अतिथियों के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रवीणा दवेसर करेंगी। इस अवसर पर नगर के साहित्य प्रेमी, लेखक, पाठकगण और बुद्धिजीवी वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि वैदेही कोठारी का यह कहानी संग्रह मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी की प्रथम कृति अनुदान योजना के अंतर्गत प्रकाशन हेतु चयनित किया गया है। संग्रह में देशभर की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित विविध लघुकथाओं को संकलित किया गया है। इस कृति का प्रकाशन इन्द्रा प्रकाशन, भोपाल द्वारा किया गया है। “गुनगुनी धूप सी कहानियां” अब प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है, जिससे पाठक इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!