Ratlam : नेशनल पैरा लॉन बॉल्स में संदीप ने जीता कांस्य 

- गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बी-3 कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन

Ratlam's Sandeep Wins Bronze

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। असम लॉन बॉल एसोसिएशन द्वारा गुवाहाटी में आयोजित नेशनल पैरा लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में रतलाम (Ratlam) के खिलाड़ी संदीप सांखला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बी-3 कैटेगरी में कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता इंडियन लॉन बॉल्स फेडरेशन और पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें देश के 16 राज्यों के महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रतलाम (Ratlam) के संदीप सांखला ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने तेलंगाना को 16-3 से, उत्तराखंड को 10-2 से और हरियाणा को 13-7 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। संदीप सांखला ने अपनी इस उपलब्धि को स्वर्गीय अश्विनी शर्मा को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि अश्विनी शर्मा हमेशा उनका मनोबल बढ़ाते थे और प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास की बारीकियां सिखाते थे, जिससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती रही।

संदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

सांखला की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा सहित मध्यप्रदेश पैरा लॉन बॉल्स एसोसिएशन के सचिव सूर्यदत्त जोशी और टीम कोच सक्षम प्रजापति ने उन्हें बधाई दी। इसके अलावा निखिल मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, देवराज यादव और भूपेंद्र सिंह राठौर ने भी संदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ी की इस उपलब्धि से मध्यप्रदेश और रतलाम जिले में खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!