27.7 C
Ratlām

Ratlam : IPL की तर्ज पर सजेगी RCL,14 टीमें 46 मुकाबले और खिलाड़ियों की नीलामी

- 25 मार्च से नेहरू स्टेडियम में रात्रिकालीन मैच, 220 खिलाड़ियों पर लगी बोली

RCL to be organised in Ratlam on the lines of IPL

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर आयोजित होने वाली रतलाम चैंपियन लीग (RCL) कुशाभाऊ ठाकरे ट्रॉफी का चौथा सीजन इस साल 25 मार्च 2026 से शुरू होगा। यह लीग 11 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसमें कुल 46 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच रतलाम (Ratlam) के नेहरू स्टेडियम में रात के समय आयोजित किए जाएंगे।

खिलाड़ियों की नीलामी में लगी जोरदार बोली

शनिवार दोपहर आयोजित नीलामी में 220 खिलाड़ियों पर टीम मालिकों ने बोली लगाई। लीग में भाग लेने वाली 14 टीमों ने खिलाड़ियों को उनके खेल कौशल, प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर खरीदा। प्रत्येक टीम को 15 खिलाड़ियों का चयन करना था, इसलिए नीलामी के दौरान टीम मालिकों ने संतुलित टीम बनाने के लिए बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी।

दर्शकों के लिए खास व्यवस्था

इस बार लीग देखने आने वाले दर्शकों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है। महू से विशेष स्टैंड मंगाए जाएंगे, जिनमें बैठकर करीब 1200 से 1500 दर्शक एक साथ मैच का आनंद ले सकेंगे।

विजेता टीम को मिलेगा डेढ़ लाख का इनाम

20260307 214226

टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 75 हजार रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

युवाओं को क्रिकेट से जोड़ने की पहल

रतलाम (Ratlam) क्रिकेट लीग समिति के संरक्षक महेंद्र कोठारी ने बताया कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति और पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से इस लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह लीग अब अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।

जिले के अन्य क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी मौका

समिति संयोजक यतेंद्र भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष से लीग में सैलाना, जावरा और आलोट विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। रतलाम (Ratlam) शहर और ग्रामीण क्षेत्र को एक साथ स्थानीय श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस लीग का उद्देश्य न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने का मंच देना भी है। साथ ही शहर और जिले के युवाओं को क्रिकेट के प्रति प्रेरित करना भी इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!