23.6 C
Ratlām

मेहनत को सम्मान : एक समाज ऐसा जिसने प्रतिभाओं को दिया प्रोत्साहन, पढ़े विस्तृत खबर

– राष्ट्रीय अध्यक्ष परमार ने अपने उद्बोधन में कहा अन्याय हुआ तो बिल्कुल सहा नहीं जाएगा
चेतन्य मालवीय
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
अखिल भारतीय बलाई महासंघ की रतलाम इकाई द्वारा रविवार को बरबड़ हनुमान मंदिर (जानकी मंडप) पर समारोह आयोजित कर प्रतिभाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के हाथों शील्ड एवं प्रशस्ति भेंट कर किया गया।

IMG 20230625 WA0045

राष्ट्रीय अध्यक्ष परमार ने अपने उद्बोधन में कहा की अखिल बलाई महासंघ सर्व अनुसूचित वर्ग के लिए काम कर रहा जिस भी गरीब तबके के साथ अन्याय हुआ वो बिल्कुल भी सहा नहीं जाएगा। सभी पिछड़ी जाति एक है हम सभी जाति को मंच पर लाकर रहेंगे। कार्यक्रम को बलाई समाज के रिटायर्ड जनपद सीईओ एसएल मालवीय, रिटायर्ड शिक्षक रतनलाल मालवीय, पीरुलाल मालवीय नामली, लक्षमण मालवीय, दिनेश मालवीय, जिलाध्यक्ष महेश पंवार, समाजसेवी शंकरलाल मालवीय, आलोट के कचरूलाल मालवीय, तेजपाल सोलंकी, ओमप्रकाश मालवीय काण्डरवासा ने भी संबोधित किया। इस दौरान समाज के सरपंच ,जनपद प्रतिनिधि जिला पंचायत प्रतिनिधियों को भी सम्मान किया गया। खास बात यह रही की सम्मान पाने के बाद कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के बारे के अनुभव मंच से साझा किए। संचालन चंचल मालवीय, खुशी मालवीय एवं जगदीश मालवीय ने किया। आभार बलाई समाज के जिलाध्यक्ष महेश पंवार ने माना।

IMG 20230625 WA0049



Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!