18.9 C
Ratlām

रतलाम दंपती के साथ लूट : हथियारबंद बदमाशों ने सरेराह वारदात को दिया अंजाम

रतलाम दंपती के साथ लूट : हथियारबंद बदमाशों ने सरेराह वारदात को दिया अंजाम

– कार से जा रहे थे मोहनखेड़ा विवाह समारोह में शामिल होने, पुलिस ने दर्ज की FIR 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  रतलाम निवासी के दंपती के साथ झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना अंतर्गत  हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दंपती रतलाम से मोहनखेड़ा विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बदमाशों ने कार को रोककर हथियार के बल पर शरीर पर पहने सोने के आभूषण लूटे हैं। मामले में रायपुरिया थाने पर दंपती की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज हुआ है।

रतलाम निवासी राकेश मेहता ने रायपुरिया पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह घर से पत्नी को कार में लेकर विवाह समारोह के लिए रवाना हुए थे। रायपुरिया थाना अंतर्गत बोलसा घाट पर चार बदमाशों ने कार रोकी और हथियार दिखाकर सोने के आभूषण लूट लिए। दंपती के अनुसार बदमाश उनके पास से 40 ग्राम से अधिक वजनी सोने के आभूषण लूटकर फरार हुए। वारदात के दौरान दंपती ने राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन बदमाशों के आतंक के चलते मौके पर एक भी व्यक्ति नहीं रुका। आरोपियों के भागने के बाद लोगों ने लूट का शिकार हुए दंपती को झाबुआ जिले की झकनावदा चौकी भेजा। इसके बाद चौकी से एक पुलिसकर्मी उनके साथ घटनास्थल जांच के लिए पहुंचा। मौके पर पुलिसकर्मी ने घटनास्थल देखकर रायपुरिया थाना अंतर्गत वारदात का हवाला देकर वह रतलाम निवासी दंपती को लेकर थाने पहुंचा। 

तलाश जारी है बदमाशों की

रतलाम निवासी दंपती की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने का भी प्रयास किया था, लेकिन तफ्तीश में सामने आया है कि पंचायत द्वारा लगाए कैमरे बंद पड़े है। बदमाशों की तलाश जारी है। – जेआर बरडे, थाना प्रभारी- रायपुरिया (जिला झाबुआ)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!