20.8 C
Ratlām

वार्षिक निरीक्षण : रोटरी क्लब के मंडलाध्यक्ष रतलाम पहुंचे, सेवा प्रकल्पों में विभिन्न कार्यक्रम में की शिरकत

– छात्रों के लिए टीवी-प्रोजेक्टर और वृद्धाश्रम में सौंपी टेबल-कुर्सी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा संचालित सेवा के विभिन्न प्रकल्पों का वार्षिक निरीक्षण हुआ। मंडलाध्यक्ष जिनेंद्र जैन  रतलाम पहुंचे और पूर्व में हुए कार्यों का निरीक्षण कर सेवा कार्यों में शिरकत की। इस दौरान प्रमुख रूप से बच्चों की स्मार्ट क्लास हेतु जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में  टीवी व प्रोजेक्टर और वृद्धाश्रम में आसान तरीके से भोजन करने के लिए दो टेबल एवं 22 कुर्सियां प्रदान की गई।
सचिव अश्विनी शर्मा ने बताया निरीक्षण की शुरुआत बीमा अस्पताल में लगाए गए पौधों कि देखभाल से की गई। मौके पर मंडलाध्यक्ष ने पौधारोपण भी किया।  इसके बाद क्लब द्वारा संचालित लघु वित्तीय सहायता से संचालित महिलाओं के संस्थानो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत मंडलाध्यक्ष ने जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास हेतु टीवी व प्रोजेक्टर प्राचार्य अनीता सागर को भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा रोटरी क्लब के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के राजेंद्र सिंह राठौर, सचिन मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।  इसके उपरान्त क्लब द्वारा विरियाखेडी स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गो को आसान तरीके से भोजन करने हेतु दो टेबल और 22 कुर्सियां प्रदान की गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुनील जयसवाल, क्षेत्रीय पार्षद निशा सोमानी एवं पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रशासन की ओर से भी संस्था द्वारा संचालित सेवा हेतु सदस्यों का सम्मान किया गया।  डिप्टी कलेक्टर जयसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के सेवा कार्य अनुकरणीय है। संस्था अध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि क्लब द्वारा संचालित सेवा के प्रकल्पो के तहत आश्रम में मेडिकल कीट व पौष्टिक आहार भी उपल्ब्ध करवाया जाता है। मंडलाध्यक्ष जैन ने कहा कि क्लब द्वारा संचालित सेवा अनुकरणीय है। इस दौरान अखिलेश गुप्ता, श्याम विंचुरकर, विनोद मूणत, राजेश जैन, अशोक डांगी, जेके जैन, रोहित रूनवाल, पारस जैन,  अभय मेहता सहित विभिन्न साथी उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!