23.8 C
Ratlām

रतलाम के बाजना थाने पर दूसरे दिन भी हंगामा : पुलिस की मार से खुदकुशी का आरोप, थाने की टेबल पर रखा शव

रतलाम के बाजना थाने पर दूसरे दिन भी हंगामा : पुलिस की मार से खुदकुशी का आरोप, थाने की टेबल पर रखा शव

– मृतक के आक्रोशित परिजन को प्रशासन ने दो लाख रुपए का चेक सौंपा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश के रतलाम मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर बाजना थाने के पुलिसकर्मी की मार से युवक गणेश की खुदकुशी का मामला गरमाता जा रहा है। युवक की खुदकुशी के बाद लगातार दूसरे दिन थाने पर परिजन और ग्रामीण शव लेकर पहुंचे है। शनिवार दोपहर से शुरू हुआ प्रदर्शन रविवार को अधिक उग्र हो गया है। मौके पर सैलाना विधायक भी पहुंचे हैं। एहतियात बतौर मौके पर सुरक्षा बल तैनात है और अभी-अभी एडिशनल एसपी राकेश खाका भी पहुंचे है। प्रदर्शनकारियों की मांग है युवक ने जिस पुलिसकर्मी की मारपीट से आहत होकर खुदकुशी की है। उस पुलिसकर्मी सहित मारपीट के दौरान मौजूद डायल -100 के सभी कर्मचारियों को उनके सामने लाया जाए। 

बता दें कि बाजना निवासी एक 22 वर्षीय युवक गणेश मईड़ा ने पुलिस आरक्षक शफीउल्ला खान द्वारा बेवजह पिटाई किए जाने से अपमानित होकर शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया था। शाम को प्रदर्शनकारियों ने मृतक का शव भी थाना परिसर में रख दिया था। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पुलिसकर्मी शफी उल्लाह को निलम्बित भी कर दिया था और उसके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया है। इसके बाद शनिवार को नाराज ग्रामीण और परिजन शव को लेकर घर चले गए थे। रविवार दोपहर शव ट्रैक्टर ट्राली में रख वापस पहुंचे। यहां पर जमकर हंगामा करने के साथ थाने का पूरा स्टाफ को बदलने की मांग के साथ दोषियों को उनके समक्ष प्रस्तुत करने की मांग पर अड़े हुए हैं। अब मृतक के शव का अंतिम संस्कार थाना परिसर में ही करने का प्रयास किया जा रहा है। सैलाना एसडीओपी इडला मौर्य और एसडीएम मनीष कुमार  जैन बाजना थाने पर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। एडिशनल एसपी खाका भी मौके पर पहुंचे हैं । समाचार लिखे जाने तक प्रशासन ने मृतक के परिजन को दो लाख रुपए का चेक सौंपा है और प्रदर्शन समाप्त हो गया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!