रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में रतलाम जिला एवं पुलिस प्रशासन विभाग संयुक्त रूप से “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन कर रहे हैं।
यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ होगा। दौड़ का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम, रतलाम से किया जाएगा। निर्धारित मार्ग छत्रीपुल, कॉलेज रोड, जेल रोड, लोकेंद्र टॉकीज, न्यू रोड, महाराजा सज्जनसिंह चौराहा से होकर पुनः नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगा। इस अवसर पर रतलाम एसपी अमित कुमार ने जिले के सभी नागरिकों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संगठनों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में “रन फॉर यूनिटी” में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता के संदेश को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।
एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जागरूकता फैलाना है। “राष्ट्रीय एकता दिवस” का यह आयोजन युवा पीढ़ी में देशभक्ति और एकजुटता की भावना को सशक्त करेगा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


